टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने जड़ा शानदार शतक, श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से दिखाया दम

SL A vs IND A: टीम इंडिया के स्टार 24 साल के युवा बल्लेबाज ने श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में शानदार शतक जड़ा है. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा है. ये खिलाड़ी शुभमन गिल का काफी खास माना जाता है. आइए आपको भी बताते हैं

AI Generated Image

AI Generated Image

SL A vs IND A: टीम इंडिया ए ध्रुव जुरेल की कप्तानी में श्रीलंका के दौरे पर है. इस दौरे पर टीम अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गॉल के मैदान पर खेला जा रहा है. पहले मैच में इंडिया ए की टीम ने जीत हासिल करने के बाद दूसरे मैच में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. इस मैच में टीम के लिए 24 साल के युवा खिलाड़ी ने भी बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक मैराथन पारी खेली. इस सीरीज के पहले मैच में भी इस बल्लेबाज से लाजवाब अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी…

विज्ञापन

शुभमन गिल के खास ने जड़ा शतक

श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए साईं सुदर्शन ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक ठोक दिया है. पहले मैच की पहली पारी में उन्होंने 132 रनों की कमाल पारी खेली थी. श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए सुदर्शन मैदान की हर दिशा में शॉट खेल रहे हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने 239 गेंदों में 145 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके निकले. मैच में वो टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरे थे. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए नंबर 3 की जगह

साईं सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए साल 2025 में इंग्लैंड के दौरे पर डेब्यू किया था. इस दौरे पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद से लगातार सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन हालिया फॉर्म उनका शानदार रहा है. टीम इंडिया के लिए उन्होंने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 383 रन बनाए हैं. उनका औसत 31.91 का रहा है और उनके नाम 3 अर्धशतक हैं. टीम इंडिया के लिए आखिरी बार वो अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरे थे, जिसमें उनके बल्ले से 81 रनों की पारी आई थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ