हेलमेट में गेंद लगने से चोटिल हुए ऋतुराज गायकवाड़, श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

Ruturaj Gaikwad Injury: श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को चोट लगी है. तेज गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उनके हेलमेट पर जाकर सीधा गेंद लगी, जिसके बाद उनको आनन फानन में मैदान छोड़ना पड़ा.

AI Generated Image

AI Generated Image

Ruturaj Gaikwad Injury: इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के दौरान वो 13 रन के स्कोर पर खेल रहे थे. लंकाई तेज गेंदबाज असंका मनोज की बाउंस भरी गेंद सीधे उनके हेलमेट पर जाकर लगी, जिसके बाद वो रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए. उनकी इस चोट को लेकर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है. फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही इस चोट से उभरकर दोबारा मैदान पर वापसी करेंगे.

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज में नहीं निकल रहे बल्ले से रन

ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज में जमकर रनों का अंबार लगाया था लेकिन अब टेस्ट में उनका बल्ला खामोश नजर आ रहा है. उन्होंने पहले टेस्ट मैच की दो पारियों में 23 रन बनाए थे. पहली पारी में वो 22 रन बना पाए थे तो वहीं दूसरी पारी में वो केवल एक रन ही बना पाए थे. फर्स्ट क्लास में उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो वो बेहद ही शानदार नजर आते हैं. उन्होंने अब तक खेले 46 मैचों की 78 पारियों में 3281 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.33 का रहा है. उन्होंने 9 शतक तो वहीं 17 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया की बेहतरीन बल्लेबाजी

श्रीलंका ए के खिलाफ इस सीरीज में इंडिया ए के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. पहले मैच के बाद दूसरे मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. साई सुदर्शन ने लगातार अपना दूसरा शतक जड़ा. उन्होंने 267 गेंदों में 168 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी पहली पारी में 91 रनों का योगदान दिया है. खबर लिखे जाने तक तीसरे सेशन में टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 534 रन बना लिए हैं. टीम के लिए सारांश जैन और आकिब नबी की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ