'लोगों को मेरे च्युइंग गम चबाने से भी दिक्कत...', रियान पराग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, कोहली की सलाह का किया खुलासा

Riyan Parag Says Sooner Or Later I Will Play For India Tells Reason of Celebration

Riyan Parag Says Sooner Or Later I Will Play For India Tells Reason of Celebration (Image- X)

विज्ञापन

Riyan Parag: देवधर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले 21 साल के खिलाड़ी रियान पराग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। उन्होंने 5 मुकाबलों में 88 की औसत से 354 रन बनाए, साथ ही 19 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट हासिल किए। हालांकि उन्हें आईपीएल में खराब प्रदर्शन करने के बाद ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि अब उन्होंने इन सब बातों पर चुप्पी तोड़ी है।

लोगों को मेरे च्युंगम चबाने से भी दिक्कत

पराग ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा- लोगों को मेरे च्युंगम चबाने से दिक्कत है। यदि मेरा कॉलर ऊपर है तो यह भी एक समस्या है। मैं कैच लेने के बाद जश्न मनाता हूं, तो इससे भी दिक्कत है। उन्हें मेरे खाली समय में गेमिंग और गोल्फ खेलने से भी दिक्कत होती है। मुझे अंदाजा है कि लोग मुझसे नफरत क्यों करते हैं। आपको क्रिकेट कैसे खेलना चाहिए इसके बारे में एक रूल बुक है। टी-शर्ट को अंदर, कॉलर को नीचे रखना चाहिए। सभी को सम्मान देना चाहिए और किसी को स्लेज नहीं करना चाहिए। मैं इसके बिल्कुल विपरीत हूं।

विज्ञापन

‘ट्रोल-इम्यूनिटी’ विकसित हो गई है

पराग ने आगे कहा- मैंने क्रिकेट खेलना इसलिए शुरू किया क्योंकि यह मजेदार है। मैं मजे के लिए क्रिकेट खेल रहा हूं। लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि मैं इतने बड़े स्तर पर कैसे खेल रहा हूं। पराग ने आगे ये भी बताया कि इस ट्रोलिंग से कई बार उनकी मां को भी परेशानी हुई। तब मैंने उनसे कहा कि चाहे मैं अच्छा करूं या बुरा, यह तो होगा ही। मैंने उससे इंस्टाग्राम और फेसबुक से दूर रहने को कहा है। हालांकि, पिता इन सब बातों को समझते हैं। पराग ने आगे कहा कि उनमें ‘ट्रोल-इम्यूनिटी’ विकसित हो गई है। मैंने इन सबके बारे में सोचना बंद कर दिया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या करते हैं, लोगों को मुझसे समस्या होगी।

कोहली से मिली सलाह

रियान पराग ने खुलासा किया कि आईपीएल में कठिन समय के दौरान उन्होंने अपने आदर्श विराट कोहली से सलाह मिली। मैं पूरी बात नहीं बता पाऊंगा, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा, ‘जो चीज आधे साल तक कारगर रही, वह कुछ असफलताओं के बाद गलत नहीं हो सकती।

विज्ञापन

आईपीएल में होता यह है कि टूर्नामेंट इतनी तेजी से आगे बढ़ता है कि दो मैचों में असफल होने के बाद आप खुद से सवाल करने लगते हैं। हर कोई गलतियां करता है और मैंने उनमें से बहुत सारी गलतियां की हैं। उन्होंने आगे कहा, “वह मुझसे कह रहे थे कि रियलिटी चेक करो और स्वीकार करो कि यह एक बुरा दौर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उस प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है जो आपके लिए काम कर रही है।” रियान पराग भविष्य में एक बेहतर फिनिशर भी बनना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ