Ranji Trophy 2024: कौन हैं सिद्धार्थ देसाई? सितारों से सजी कर्नाटक की टीम को अकेले किया ढेर

Ranji Trophy 2024, Gujarat Beats Karnataka: रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड में गुजरात ने कर्नाटक को मात दी। इस मैच में सिद्धार्थ देसाई ने जलवा बिखेरा।

Ranji Trophy 2024 Gujarat Beats Karnataka Siddharth Desai 7 Wickets Mayank Agarwal Manish Pandey

Ranji Trophy 2024 Gujarat Beats Karnataka Siddharth Desai 7 Wickets (Image- X)

विज्ञापन

Ranji Trophy 2024, Gujarat Beats Karnataka: रणजी ट्रॉफी 2024 के राउंड 2 के मुकाबले अब अपने अंतिम चरण में आ गए हैं। इस राउंड में सोमवार को गुजरात ने कर्नाटक के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत में अहम योगदान निभाया गुजरात के सिद्धार्थ देसाई ने, जिन्होंने 7 विकेट लेकर अकेले दम पर कर्नाटक को ढेर कर दिया। कर्नाटक की इस टीम में चार इंटरनेशनल सितारे थे लेकिन गुजरात की युवा शक्ति के आगे इन नेशनल स्टार्स का जलवा नहीं चल पाया। गुजरात ने कर्नाटक को इस मैच में 6 रन से मात दी।

क्या रहा मैच का हाल?

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए गुजरात की टीम 264 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में कर्नाटक की टीम ने मयंक अग्रवाल के शतक (109 रन) और मनीष पांडे की 88 रनों की पारी के बदौलत 374 रन बना दिए। फिर दूसरी पारी में गुजरात की टीम ने 219 रन बनाए और महज 109 रन की लीड के साथ कर्नाटक को 110 रन का टार्गेट दिया। यह लक्ष्य मनीष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, मयंक अग्रवाल जैसे सितारों वाली टीम के लिए आसान लग रहा था। लेकिन सिद्धार्थ देसाई ने ऐसी बाजी पलटी की 7 विकेट लेकर उन्होंने सितारों से सजी इस टीम को महज 103 रन पर ढेर कर दिया।

विज्ञापन

कौन हैं सिद्धार्थ देसाई?

सिद्धार्थ देसाई का जन्म 16 अगस्त साल 2000 में अहमदाबाद में हुआ था। वह गुजरात की मुख्य टीम से पहले गुजरात की अंडर 14, अंडर 16 और अंडर 19 टीम का हिस्सा रहे चुके हैं। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं जो बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। साथ ही लोअर ऑर्डर में वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उनके नाम 27 फर्स्ट क्लास मैचों में 124 विकेट दर्ज हैं। साथ ही 20 लिस्ट ए मुकाबलों में वह 25 विकेट ले चुके हैं। वह भारत की अंडर 19 टीम का भी हिस्सा रहे हैं। यूएई के खिलाफ अंडर 19 एशिया कप में 24 रन देकर 6 विकेट लेते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन

सिद्धार्थ देसाई ने कर्नाटक के खिलाफ इस मैच में कुल 9 विकेट लिए। पहली पारी में उन्हें दो विकेट मिले थे। दूसरी पारी में 42 रन देकर 7 विकेट लेते हुए उन्होंने तहलका मचा दिया। इस स्टार खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा है। इस गेंदबाज ने अपनी दम पर कर्नाटक की टीम को 103 पर ढेर कर दिया। टीम 110 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई और सभी इंटरनेशनल सितारों ने अपने घुटने टेक दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ