'सिर उठाओ, स्ट्रॉन्ग बनो', बाबर आजम की मुसीबत में अफगानिस्तान से आई आवाज

बाबर के लिए AFG से राहत भरी खबर सामने आई है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज गुरबाज ने पोस्ट करते हुए उन्हें साहस बंधाया है।

Babar Azam Quits Pakistan Cricket Team Captaincy

Babar Azam Quits Pakistan Cricket Team Captaincy

ODI World Cup 2023. अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद से बाबर आजम लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। लोग उनकी कप्तानी पर भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। यही नहीं उनकी बल्लेबाजी पर भी गाज गिर रहे है। सूत्रों की माने तो नौबत यहां तक आ गई है कि वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद उनसे सीमित ओवरों की कप्तानी छीनी जा सकती है।

विज्ञापन

लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच बाबर आजम (Babar Azam) के लिए अफगानिस्तान से राहत भरी खबर सामने आई है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने पोस्ट करते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मुकाबले के बाद बाबर ने गुरबाज को अपना बैट गिफ्ट किया था। अब जाकर अफगान खिलाड़ी ने पोस्ट करते हुए अपनी दिल की बात लिखी है। उन्होंने लिखा है, ‘शानदार उपहार, एक शानदार इंसान और शानदार खिलाड़ी द्वारा। सच में एक जेंटलमैन खिलाड़ी हैं बाबर आजम। सिर उठाओ और स्ट्रॉन्ग बनो और चमकते रहो।’

वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं चल रहा है बाबर का बल्ला:

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का बल्ला कुछ खास नहीं चल रहा है। जारी टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी टीम के लिए अबतक कुल पांच मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से पांच पारियों में 31.40 की औसत से कुल 157 रन निकले हैं। इस दौरान वह दो अर्धशतक लगाने में में कामयाब हुए हैं। बाबर की मौजूदा छवि को देखते हुए इसे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ