सचिन तेंदुलकर बने वैभव सूर्यवंशी के 'सबसे बड़े फैन', टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर बयान से मचाई खलबली!

Sachin Tendulkar Praises Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत रहे हैं. वैभव के टैलेंट को अब सचिन तेंदुलकर ने भी सलाम किया है. टीम इंडिया में सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है.

Sachin Tendulkar Praises Vaibhav Sooryavanshi

सचिन तेंदुलकर ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

Sachin Tendulkar Praises Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है. सूर्यवंशी आक्रामक तरीके से खेलने के लिए जाने जाते हैं और अब टीम इंडिया में भी उनका डेब्यू बेहद करीब नजर आ रहा है. भारत की टी20 टीम में उनकी जगह पक्की लग रही है लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए देखना चाहते हैं. क्रिकेट के ‘भगवान’ ने इसके पीछे का एक बड़ा कारण भी बताया.

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद!

ESPNCricinfo के एक अवॉर्ड शो के दौरान सचिन तेंदुलकर नजर आए थे. इसी बीच उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘हर कोई वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात कर रहा है और मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखा है. वो बहुत शानदार खिलाड़ी हैं. वो एकदम खास हैं. सिर्फ गेंद को मारने की क्षमता ही नहीं, मुझे उनकी कलाई का उपयोग भी पसंद है. वो हर एक दिशा में शॉट लगा पाते हैं. वो हर गेंद पर शॉट नहीं लगाते. वो लाइन-लेंथ को देखते हैं और उस हिसाब से गेंद बाउंड्री के बाहर भेजते हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रजत पाटीदार नहीं बनना चाहते टीम इंडिया के T20 कप्तान! IPL 2026 फाइनल से पहले दिया चौंकाने वाला बयान

भारत की टेस्ट टीम में चाहते हैं सूर्यवंशी की एंट्री

सचिन तेंदुलकर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिलना चाहिए, क्योंकि उम्र के साथ वो इस प्रारूप में आने वाली कठिनाइयों के बारे में सीख पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें यही कहूंगा कि आप अपने अंदाज में खेलें. हर चीज जीवन में पहली बार सीखने को मिलती है. टेस्ट क्रिकेट में उम्र के साथ आप यह जान पाते हैं कि अलग-अलग चुनौतियों का कैसे सामना किया जा सकता है.’

विज्ञापन

तेंदुलकर ने आगे कहा, ‘समस्याएं आएंगी और हर गेंद पर बॉलर आपसे सवाल पूछेगा. वैभव के पास काफी आत्मविश्वास है. मैं उन्हें अपने अंदाज में खेलने की आजादी दूंगा. समय के साथ वो चुनौतियों से लड़ना सीख लेंगे. हर कोई उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहता है. मुझे नहीं पता कि उन्हें कब मौका मिलेगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ