Poonam Pandey ने KKR के IPL जीतने पर करवाया था न्यूड फोटोशूट, वानखेड़े स्टेडियम में उतार दिए थे कपड़े

Poonam Pandey Death: पूनम पांडे का शुक्रवार को 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिससे फैंस सदमे में हैं। पूनम पांडे ने वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर की जीत के बाद न्यूड फोटो शूट कराया था।

Poonam Pandey Death poonam pandey strips after KKR win Wankhede Stadium

पूनम पांडे का हुआ निधन Image Credit: Social Media

विज्ञापन

Poonam Pandey Death: बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे का शुक्रवार को 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा साझा की गई। पूनम पांडे की निधन का सर्वाइकल कैंसर बीमारी से हुआ है। पहले उनके निधन की खबर को एक अफवाह बताया जा रहा था लेकिन बाद में पूनम पांडे के मैनेजर ने निधन की पुष्टि की। पूनम पांडे के निधन से फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

पूनम का विवादों से रहा था पुराना नाता

पूनम पांडे अक्सर अपने अटपटे बयानों और न्यूड फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में रहती थी। साल 2011 वनडे विश्व कप के दौरान भी पूनम का एक बयान तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें पूनम ने कहा था कि अगर टीम इंडिया इस विश्व कप खिताब को अपने नाम कर लेगी तो वो अपने सारे कपड़े उतार देगी। इसके बाद उनके इस बयान पर भी काफी बवाल मचा था।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/?utm_source=ig_embed&ig_rid=68613891-d3b6-4cd0-8124-3cf0c3bb7e65

IPL में KKR की जीत के बाद कराया था न्यूड फोटोशूट

आईपीएल के पांचवें सीजन में जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। उसके बाद पूनम पांडे ने वानखेड़े स्टेडियम में अपना न्यूड फोटो शूट कराया था। जिसके बाद इस वीडियो को पूनम ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। अपने न्यूड फोटोशूट को सोशल मीडिया पर शेयर करके पूनम पांडे ने लिखा था जैसा कि मैने वादा किया था ।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने के बाद पूनम पांडे को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। अब उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर है। रिपोर्ट्स के अनुसार पूनम पांडे का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के कानपुर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ