Poonam Pandey
विज्ञापन

Poonam Pandey ने जब कहा था- इंडिया वर्ल्ड कप जीता तो उतार दूंगी सारे कपड़े, हुआ था खूब विवाद

Poonam Pandey World Cup 2011 Controversy: पूनम पांडे का निधन होने की खबरों के बीच बात करते हैं, उनके वर्ल्ड कप 2011 से जुड़े विवाद के बारे में…

Poonam Pandey World Cup 2011 Controversy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत होने की जानकारी दी गई। उनके मैनेजर ने भी पूनम का निधन होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

बता दें कि पूनम पांडे  पहली बार साल 2011 में तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने कहा था कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीता तो वे अपने सारे कपड़े उतार देंगी। उनके इस बयान पर खूब बवाल मचा था। उनके घर में भी इस बात पर काफी विवाद हुआ था। घरवालों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें फटकार भी लगाई थी।

विज्ञापन

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

18 की उम्र में कुछ करने की खुराफात में दिया बयान

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूनम पांडे अपने बोल्ड लुक के लिए काफी मशहूर रहीं। वे अपने न्यूड और बोल्ड फोटो शूट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती थीं, लेकिन अब उनके अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है।

वहीं पूनम पांडे ने जब वर्ल्ड कप 2011 भारत के जीतने पर कपड़े उतारने वाला बयान दिया था, तब वे 18 साल की थीं। एक रेडियो चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद ऐसा बयान देने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि 18 साल की हो गई थी तो कुछ करने का सोच रही थी। क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा था, बस खुराफाती दिमाग चला और बयान दे दिया।

विज्ञापन

मां-बाप ने खूब डांटा था, थप्पड़ भी मारा

पूनम पांडे ने बताया था कि सारे कपड़े उतारने का बयान देने के बाद मम्मी-पापा ने काफी डांट लगाई थी। मम्मी ने थप्पड़ भी मारा था। पिताजी चिल्ला-चिल्ला का घर छोड़ने की धमकी दे रहे थे। मैं भी डर गई थी। घर में काफी ड्रामा हुआ। यह सवाल पूछे जाने पर कि वे इस तरह छोटे-छोटे कपड़े क्यों पहनती हैं? अपना शरीर क्यों दिखाती हैं तो पूनम ने बताया कि मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था।

विज्ञापन

मैं दूसरों की तरह समझौता भी नहीं करना चाहती थी। इसलिए मेरे दिमाग में जो आइडिया आया, मैंने उस पर अमल कर लिया। चर्चा होनी चाहिए, चाहे कैसे भी हो? कंट्रोवर्सी से फर्क नहीं पड़ता। चर्चाओं में रहने वाले मुकाम पर पहुंचाने के लिए बॉडी दिखानी पड़ी तो दिखाई, लेकिन समझौता नहीं किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ