धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाएंगे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 5 मैच, 1000 से 15 हजार टिकट की कीमत

Dharamshala International Cricket Stadium

Dharamshala International Cricket Stadium

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट मैचों के लिए तैयार है। यहां ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 5 मैच खेले जाएंगे। 7 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक 5 डे-नाइट मैच यहां खेले जाने हैं, जिसकी तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। धौलाधार की तलहटी में करीब 15 एकड़ एरिया में दुनिया का सबसे खूबसूरत स्टेडियम में करीब 25 हजार दर्शक बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। यह स्टेडियम समुद्र तल से 1457 मीटर की ऊंचाई पर बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में विश्व कप के यह 5 मैच खेले जाएंगे

– 7 अक्टूबर को बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
– 10 अक्टूबर को इंगलैंड बनाम बांग्लादेश
– 17 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड
– 22 अक्टूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड
– 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड

विज्ञापन

कैसे बुक होगी मैचों की ऑनलाइन टिकट

– सबसे पहले बुक माई शो की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
-ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 ऑनलाइन टिकट पर क्लिक करें।
– जिस तारीख का मैच देखना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।
– रजिस्टर पर क्लिक करें।
– जरूरी जानकारी देते हुए फॉर्म को पूरा भरें।
– फॉर्म भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।

विज्ञापन

स्टेडियम में किए गए कुछ बदलाव

विश्व कप 2023 के मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्टेडियम को नए सिरे से बनवाया है। मैदान पर नई घास लगाई गई है। आउट फील्ड पहले से काफी बेहतर है। ड्रेसिंग रूम में भी बदलाव हुए हैं। दर्शकों को भी कई नई सुविधाएं मिलेंगी। डे-नाइट मैचों के लिए LED फ्लड लाइट्स लगाई गई हैं। फ्लड लाइटों के 4 पोल लगे हैं, जिन पर 1620 वाट की LED लाइट लगी हैं। इससे बिजली की खपत कम होगी। जनरेटरों पर बोझ भी कम पड़ेगा। प्रैक्टिस एरिया नंबर-एक में भी LED फ्लड लाइट्स लगाई गई हैं, ताकि खिलाडी डे-नाइट मैचों के लिए रात में भी प्रैक्टिस कर सकें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ