NZ vs ENG: कौन लेगा कैच? न्यूजीलैंड के फील्डर्स में गफलत, बाल-बाल बच गए ब्रॉड, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

NZ vs ENG Stuart Broad Scott Kuggeleijn Tom Blundell
Edited By Pushpendra Sharma

NZ vs ENG Stuart Broad Scott Kuggeleijn Tom Blundell
नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में कई बार गजब नजारे सामने आते हैं। एक ऐसा ही नजारा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच बे ओवल में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन सामने आया। इंग्लैंड की पारी के दौरान कीवी टीम के फील्डर्स ने इतनी खराब फील्डिंग दिखाई कि बल्लेबाज ब्रॉड आउट होने से बच गए। ये नजारा दूसरे दिन का मैच खत्म होने से कुछ देर पहले ही नजर आया।
14वें ओवर में क्रीज पर आए स्टुअर्ट ब्रॉड ने महज एक गेंद ही खेली थी। वह शून्य पर थे और अपना विकेट बचाने की जद्दोजहद में लगे थे। इधर जैसे ही स्कॉट कुग्गेलैन ने बॉल डाली, ब्रॉड ने इसे स्ट्रेट की ओर ठोकना चाहा, लेकिन बॉल हवा में काफी ऊंची चली गई। बॉल को नीचे गिरता देख स्कॉट और विकेटकीपर टॉम बंडल ने दौड़ लगा दी, लेकिन दोनों ही तय नहीं कर पाए कि कैच कौन लेगा।
Village. Village. Village.
For you see this is the psychological effect the Night Hawk has on you.
A battle you simply won't win…#NZvENG pic.twitter.com/dfF5mg2A6E
— Cricket on TNT Sports (@cricketontnt) February 17, 2023
जैसे ही बॉल नीचे गिरी, स्कॉट ने कैच लेने की एक और कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। उन्हें देख बंडल भी दंग रह गए। इधर, बॉल उछली तो इंग्लैंड के खेमे में हलचल मच गई, लेकिन जैसे ही कैच छूटा, इंग्लिश खिलाड़ी खुश हो गए। ब्रॉड पहली ईनिंग में आउट होने से आसानी से बच गए। स्कॉट की इस फील्डिंग ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की फील्डिंग की याद दिलाई। पाकिस्तान के दो फील्डर्स के बीच अक्सर ऐसी ही गफलत देखी गई है।
और पढ़िए – संदीप लामिछाने का पीछा नहीं छोड़ रहा विवाद, स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने क्रिकेटर के साथ कर दी ये हरकत
https://twitter.com/Ugma_ram_/status/1626497629399183361?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1626497629399183361%7Ctwgr%5Ecb432b3baf957c674bf76c90ea87b98418710cde%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketaddictor.com%2Fnz-vs-eng-watch-new-zealands-scott-kuggeleijn-and-tom-blundell-dropped-a-simple-catch-recreating-saeed-ajmal-and-shoaib-maliks-missed-catch%2F
नाइट वॉचमैन की भूमिका में आए ब्रॉड दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 13 गेंदों में 1 चौका ठोक 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि ओली पोप 14 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 79 रन बनाए हैं और 98 रन की लीड ले ली है। देखना होगा कि तीसरे दिन मैच में क्या मोड़ सामने आते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: