NZ vs ENG: Joe Root की घूमती हुई गेंद पर गच्चा खा गए Tom Latham और हो गया खेल, देखें वीडियो

NZ vs ENG 2nd Test Joe Root Tom Latham

NZ vs ENG 2nd Test Joe Root Tom Latham

विज्ञापन

ENG vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने 435 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को जल्दी आउट कर दिया और फॉलो ऑन दे दिया। वहीं इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की और डेवोन कॉन्वे और टॉम लेथम ने 150 रनों की पार्टनर्शीप की हालांकि बाद में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट अचानक गेंदबाजी करने आए और उन्होंने इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके टूटते ही न्यूजीलैंड ने दो और विकेट गंवा दिए हैं।

Joe Root ने टॉम लेथम को किया हैरान

दरअसल फॉलो ऑन के बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार साझेदारी की और उन्हें रोकना इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए मुश्किल नजर आ रहा था। ऐसे में जब टीम के सभी गेंदबाज इसे तोड़ नहीं पाए तो टीम के पूर्व कप्तान जो रुट गेंदबाजी करने आए। उन्होंने 53वें ओवर में शुरुआत से ही टॉम लेथम को परेशान करना शुरू कर दिया वहीं ओवर की पांचवी गेंद तेज रफ्तार से डाली जो की घुमते हुए सीधे टॉम लेथम के पैर पर लग गई और अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। अंपायर के इस निर्णय से लेथम काफी खुश नजर नहीं आए और उन्होंने डीआरएस ले लिया लेकिन इसमें भी उन्हें राहत नहीं मिली और वह आउट करार दे दिए गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/btsportcricket/status/1629687527102730240

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

विज्ञापन

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ