'बाबर आजम से सीखो...', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारतीय बल्लेबाजों को दी सलाह

Babar Azam Nasser Hussain

Babar Azam Nasser Hussain

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हारने के बाद आलोचना से जूझ रही है। भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अपनी खराब बल्लेबाजी पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का बड़ा बयान सामने आया है। नासिर ने सुझाव दिया कि भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन से सीख सकते हैं। जिस नासिर ने कहा- जिस तरह बाबर और केन पेसरों से निपटते हैं, उन्हें इससे सीखने की जरूरत है।

भारतीय शीर्ष क्रम को बाबर और केन को देखने की जरूरत

नासिर ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा- वास्तव में भारतीय बल्लेबाजों से निराश उनके प्रशंसक ऐसा कहने के लिए मेरे पीछे पड़ सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय शीर्ष क्रम को बाबर आजम और केन विलियमसन की तरफ देखने की जरूरत है। उन्हें देखना चाहिए कि जब गेंद घूम रही हो तो तेज गेंदबाजों को कैसे खेला जाए। उन दोनों से पास इससे निपटने के तरीके हैं।

विज्ञापन

सात विकेट महज 70 रन के अंदर गिरे

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में रविवार को भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रन के स्कोर से एक और हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के आखिरी सात विकेट महज 70 रन के अंदर गिरे। ये लगातार दूसरी बार था जब टीम इंडिया को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पिछले WTC Final 2021 में उन्हें न्यूजीलैंड से शिकस्त मिली थी। बड़े मुकाबलों में टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। चाहे टी-20 हो, वनडे या फिर टेस्ट, तीनों फॉर्मेट के बड़े मुकाबलों में भारतीय टीम घुटनों पर नजर आती है। कई दिग्गजों ने इस पर सवाल उठाए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में क्या बदलाव होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ