---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Cricket History: 183 रन ठोक MS Dhoni ने आज ही के दिन चलाई थी ‘गोली’…हवा में उड़ा था श्रीलंका…कांप गए थे बॉलर

MS Dhoni 183 Runs video: भारतीय क्रिकेट में आज का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन टीम इंडिया को एक ऐसा खिलाड़ी मिला था, जिसने भारत को 2 वर्ल्ड कप और 1 चैंपियन ट्रॉफी जिताई। नाम है महेंद्र सिंह धोनी। जी हां, साल 2005 में आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले ने आग […]

---खबर नीचे जारी है---

MS Dhoni 183 Runs video: भारतीय क्रिकेट में आज का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन टीम इंडिया को एक ऐसा खिलाड़ी मिला था, जिसने भारत को 2 वर्ल्ड कप और 1 चैंपियन ट्रॉफी जिताई। नाम है महेंद्र सिंह धोनी। जी हां, साल 2005 में आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले ने आग उगली थी। इसी साल में वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तूफानी शतक ठोककर अपनी दस्तक दे चुके थे, लेकिन 31 अक्टूबर 2005 को धोनी ने ऐसा कारनाम किया, जिसके आगे हर कोई नतमस्तक हो गया।

अभी पढ़ें AUS vs IRE: आयरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से जीत बेहद जरूरी

 

---खबर नीचे जारी है---

दरअसल, बात साल 2005 की है। श्रीलंका और भारत के बीच जयपुर में वनडे मुकाबला खेला गया था। कुमार संगकारा और महिला जयवर्धने के शानदार पारियों की मदद से श्रीलंका ने 298 रन बनाए थे। इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरूआत काफी खराब रही। 5 बॉल के अंदर तेंदुलकर पैविलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर धोनी आए। वीरेंद्र सहवाग के साथ माही ने पारी को संभाला।

जब धोनी के बल्ले से निकला था बवंडर

एमएस धौनी के बल्ले से निकला बवंडर श्रीलंका को उड़ा ले गया था और उसी समय लग गया था कि भारत को एक दमदार विकेटकीपर बल्लेबाज मिल गया है, जो ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिला सकता है। एमएस धौनी ने इस मैच में 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्कों के दम पर नाबाद 183 रन की पारी खेली थी। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता था।

---खबर नीचे जारी है---

धोनी ने लगाए थे 10 छक्के, 15 चौके

---खबर नीचे जारी है---

धोनी उस दिन अलग ही लय में थे। सहवाग के आउट होने के बाद भी उन्होंने तेज तर्रार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 85 गेंद में शतक पूरा किया। फिर 145 बॉलों में ताबड़तोड़ 183 रनों की पारी खेलकर टीम को 4 ओवर पहले ही जीत दिला दी। इस रन चेज को भी धोनी ने छक्के के साथ खत्म किया। अपनी पारी में माही ने 15 चौके और 10 छक्के लगाए। टीम को जीत दिलाने वाले धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

दरअसल, 2005 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आई थी और इसी दौरान सात मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के समय भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धौनी के बल्ले से उनके वनडे इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी पारी निकली थी। अपना शतक पूरा करन के बाद एमएस धौनी ने बल्ला हाथ में पकड़कर गोली के अंदाज में सेलिब्रेशन किया था।

---खबर नीचे जारी है---

एमएस धोनी ने तोड़ा था सौरव गांगुली

श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेलकर धोनी ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा था। गांगुली मई 1999 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 183 रन बनाकर आउट हो गए थे। धोनी ने नाबाद रहकर यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

अभी पढ़ें IND vs SA: Virat Kohli के रूम में फैन के घुसते ही मचा हड़कंप…प्राइवेट वीडियो कर दिया लीक, देखें

---खबर नीचे जारी है---

कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाते हैं एमएस धोनी

श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। धोनी एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी हैं, जो शीर्ष क्रम से लेकर नंबर सात तक बल्लेबाजी कर भारत को जीत दिलाने में सबसे आगे रहे हैं और मैच फिनिशर रहे हैं। उन्हें फैंस कैप्टन कूल के नाम से भी जानते हैं।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

(Zolpidem)

First published on: Oct 31, 2022 11:25 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola