Pakistan vs Bangladesh

PAK vs BAN: फरहान करेंगे ओपन, 3 नए प्लेयर्स की होगी एंट्री! पहले ODI में ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग XI

Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि 3 नए खिलाड़ियों को भी पहली बार खेलने मौका मिल सकता है. यहां जानिए बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में कैसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग XI.

PAK vs BAN 1st ODI, Pakistan Playing XI: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 11 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश पहुंच चुकी है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अहम मानी जा रही है. इस सीरीज के लिए शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया है. सीरीज का पहला मुकाबला 11 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान की टीम जीत के साथ सीरीज का शानदार आगाज करना चाहेगी और ऐसे में टीम अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की टीम 3 नए चेहरों को मौका दे सकती है. साहिबजादा फरहान पाकिस्तान की पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे. फरहान ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. के साथ युवा सलामी बल्लेबाज शमील हुसैन को भी मौका मिल सकता है. इसके बाद नंबर 3 पर शाद मसूद को मौका मिल सकता है. वहीं, पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान लंबे समय के बाद मैदान पर विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं. इसके अलावा, हुसैन तलत और फहीम अशरफ को भी प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ