‘IPL के बाद…’ 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर कोच गौतम गंभीर का बड़ा ऐलान, बताया तैयारी का पूरा प्लान
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने कहा है कि आईपीएल 2026 के अंत तक भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार होगा.
Gautam Gambhir on 2027 ODI World Cup: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने रविवार (8 मार्च) को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. वहीं, टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने के कुछ समय बाद ही कोच गौतम गंभीर ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.
गंभीर ने बताया है कि आईपीएल 2026 के अंत तक 2027 वर्ल्ड कप के लिए ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा. गंभीर ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट अभी कुछ दिन आराम करेगी और फिर अगले आईसीसी खिताब को जीतने की तैयारी में लग जाएगी.
IPL 2026 के बाद शुरू होगी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी
2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा. वहां बहुत तेज और उछाल वाली पिचें देखने को मिलेंगी. गंभीर ने बताया कि आईपीएल 2026 के तुरंत बाद इस टूर्नामेंट की तैयारी शुरू हो जाएगी और मई के अंत तक खिलाड़ियों को चुन लिया जाएगा और पूरी प्लानिंग कर ली जाएगी. गंभीर ने सोमवार को स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, ''2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग IPL के बाद शुरू होगी. IPL 2026 और वर्ल्ड कप के बीच 25 से 30 ODI मैच हैं. आजकल यह फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता. हम जितनी जल्दी प्लानिंग शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना ही बेहतर होगा."
उन्होंने आगे कहा, "साउथ अफ्रीका क्रिकेट खेलने के लिए कोई आसान जगह नहीं है. हमें सही कॉम्बिनेशन पता लगाने होंगे और उन खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी जो वहां के हालात के हिसाब से सही हों. यह काम सेलेक्टर्स और कोच करेंगे. जब तक IPL 2026 खत्म होगा, तब तक भारत के पास ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार होगा."
गंभीर ने आगे टीम के माहौल पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, "मेरी फिलॉसफी बहुत सिंपल है, अगर टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मुझसे खुश नहीं हैं, तो मेरा उस ड्रेसिंग रूम में रहने का कोई मतलब नहीं है. अगर ज्यादातर खिलाड़ी खुश है, तो मैं सही काम कर रहा हूं. अगर आप ईमानदारी से रिपोर्टिंग करेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि टीम का माहौल कैसा है. भारतीय टीम का माहौल किसी से छुपा नहीं रह सकता, क्योंकि यहां बहुत ज्यादा जांच-पड़ताल, सुर्खियां और मीडिया की नजरें रहती हैं."
Gautam Gambhir on 2027 ODI World Cup: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने रविवार (8 मार्च) को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. वहीं, टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने के कुछ समय बाद ही कोच गौतम गंभीर ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.
गंभीर ने बताया है कि आईपीएल 2026 के अंत तक 2027 वर्ल्ड कप के लिए ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा. गंभीर ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट अभी कुछ दिन आराम करेगी और फिर अगले आईसीसी खिताब को जीतने की तैयारी में लग जाएगी.
---विज्ञापन---
IPL 2026 के बाद शुरू होगी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी
2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा. वहां बहुत तेज और उछाल वाली पिचें देखने को मिलेंगी. गंभीर ने बताया कि आईपीएल 2026 के तुरंत बाद इस टूर्नामेंट की तैयारी शुरू हो जाएगी और मई के अंत तक खिलाड़ियों को चुन लिया जाएगा और पूरी प्लानिंग कर ली जाएगी. गंभीर ने सोमवार को स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, ”2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग IPL के बाद शुरू होगी. IPL 2026 और वर्ल्ड कप के बीच 25 से 30 ODI मैच हैं. आजकल यह फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता. हम जितनी जल्दी प्लानिंग शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना ही बेहतर होगा.”
उन्होंने आगे कहा, “साउथ अफ्रीका क्रिकेट खेलने के लिए कोई आसान जगह नहीं है. हमें सही कॉम्बिनेशन पता लगाने होंगे और उन खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी जो वहां के हालात के हिसाब से सही हों. यह काम सेलेक्टर्स और कोच करेंगे. जब तक IPL 2026 खत्म होगा, तब तक भारत के पास ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार होगा.”
---विज्ञापन---
GAUTAM GAMBHIR ON 2027 WORLD CUP:
– "The planning for the 2027 World Cup will start after the IPL. There are 25 to 30 ODIs between IPL 2026 and the World Cup. This format is not played a lot these days. The earlier we start planning, the better it will be for us. South Africa is… pic.twitter.com/GBuUBOFxxK
गंभीर ने आगे टीम के माहौल पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, “मेरी फिलॉसफी बहुत सिंपल है, अगर टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मुझसे खुश नहीं हैं, तो मेरा उस ड्रेसिंग रूम में रहने का कोई मतलब नहीं है. अगर ज्यादातर खिलाड़ी खुश है, तो मैं सही काम कर रहा हूं. अगर आप ईमानदारी से रिपोर्टिंग करेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि टीम का माहौल कैसा है. भारतीय टीम का माहौल किसी से छुपा नहीं रह सकता, क्योंकि यहां बहुत ज्यादा जांच-पड़ताल, सुर्खियां और मीडिया की नजरें रहती हैं.”
Visuals that the whole nation will remember for ages 🇮🇳
हिंदी न्यूज़/खेल/'IPL के बाद…' 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर कोच गौतम गंभीर का बड़ा ऐलान, बताया तैयारी का पूरा प्लान
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.