VIDEO: 'संजू सैमसन बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले T20 कप्तान', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

Sanju Samson: टीम इंडिया ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया. भारत ने लगातार दूसरी बार ये ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. वहीं, इस ऐतिहासिक जीत के बाद एक बहस छिड़ गई है कि टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान कौन होगा?

Sanju Samson

Sanju Samson

Sanju Samson can be Next T20 Captain: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले संजू सैमसन इन दिनों सुर्खियों में हैं. संजू ने फाइनल समेत लगातार तीन नॉकआउट मुकाबलों में अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. उनकी शानदार फॉर्म के बाद अब उन्हें भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाने की चर्चा भी तेज हो गई है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दावा किया है कि सूर्यकुमार यादव की जगह सैमसन टी20 टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं.

विज्ञापन

कौन होगा भारत का अगला टी20 कप्तान?

दरअसल, मौजूदा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले करीब एक साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका बल्ला नहीं चला. इसके अलावा, सूर्या 35 साल के हैं और 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक वो 37 साल के हो जाएंगे. जैसे में उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए बीसीसीआई भविष्य के लिए नए कप्तान पर विचार कर सकती है. ऐसा पहले भी हो चुका है, जब रोहित शर्मा ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताई थी, लेकिन इसके बावजूद उनसे वनडे की कप्तानी लेकर शुभमन गिल को जिम्मेदारी दे दी गई थी.

विज्ञापन

अगर भविष्य में सूर्या को टी20 कप्तानी से हटाया जाता है, तो नया कप्तान कौन होगा, इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है. इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अगले टी20 कप्तान को लेकर अपनी पसंद बताई है. कैफ का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के हीरो संजू सैमसन अगले टी20 कप्तान बन सकते हैं.

संजू सैमसन बन सकते हैं अगले टी20 कप्तान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रविश विष्ट से बातचीत में कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि अगला कप्तान कौन बनेगा, लेकिन संजू सैमसन में कप्तानी करने की पूरी क्षमता है. उन्होंने कहा, “अभी तो बोलना मुश्किल है लेकिन संजू सैमसन भी कप्तान बन सकते हैं. एक अच्छा कप्तान वही होता है जिसने दुनिया देखी हुई है. जो सही प्लेइंग इलेवन चुन सके और खराब फॉर्म से गुजर रहे खिलाड़ियों का भी साथ दे सके.”

विज्ञापन

कैफ ने कहा कि सैमसन खुद भी ऐसे दौर से गुजर चुके हैं, इसलिए वे खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. उन्होंने कहा कि, “अगर सूर्यकुमार यादव अच्छा प्रदर्शन करते रहते हैं, तो वे कप्तानी जारी रख सकते हैं. टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में अनुभव भी काफी मायने रखता है. लेकिन अगर सूर्या कप्तानी छोड़ते हैं, तो संजू सैमसन उनकी जगह लेने के मजबूत दावेदार हो सकते हैं.”

ये भी पढ़ें- टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शादी करेंगे कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त संग लेंगे सात फेरे

सैमसन के पास है कप्तानी का अनुभव

संजू सैमसन के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है. उन्होंने 2021 से 2025 तक आईपीएल में राजस्थान टीम की कप्तानी की है. उनकी अगुवाई में टीम 2022 में फाइनल तक भी पहुंची थी, लेकिन वहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी. हालांकि, सैमसन अब राजस्थान का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है. आईपीएल 2026 में संजू CSK की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में सिर्फ 5 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 80.25 की औसत और 199.38 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

ये भी पढ़ें- ‘IPL के बाद…’ 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर कोच गौतम गंभीर का बड़ा ऐलान, बताया तैयारी का पूरा प्लान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ