मोहम्मद शमी के गांववासियों को मिली खुशखबरी, सीएम योगी देने जा रहे हैं बड़ा तोहफा

Mohammed Shami Village Mini Stadium: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के छोटे से गांव में जन्मे तूफानी बॉलर मोहम्मद शमी को खूब प्रशंसा मिल रही है।

Mohammed Shami India vs South Africa BCCI ODI World Cup 2023

Mohammed Shami

विज्ञापन

Mohammed Shami Village Mini Stadium: मोहम्मद शमी…टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऐतिहासिक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज ने अपने करोड़ों फैन बना लिए हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के छोटे से गांव में जन्मे इस तूफानी बॉलर को दुनियाभर से प्रशंसा मिल रही है।

शमी के 12 नवंबर के सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब शमी के गांव में प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक मिनी स्टेडियम बनने जा रहा है। प्रशासन इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज रहा है।

विज्ञापन

मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव

डीएम अमरोहा राजेश त्यागी ने कहा- ”मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में एक मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। उनके गांव में पर्याप्त और उपयुक्त जमीन है। शासन द्वारा 20 मिनी स्टेडियम बनाने के निर्देश थे। उसमें अमरोहा का भी एक स्टेडियम प्रस्तावित है।”

अधिकारियों ने किया दौरा

शुक्रवार को अधिकारियों ने शमी के गांव का दौरा किया। उन्होंने स्टेडियम के लिए जमीन देखी और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बता दें कि शमी का परिवार अभी भी गांव में ही रहता है। मोहम्मद शमी अक्सर अपने गांव आते रहते हैं।

विज्ञापन

शमी के विश्वकप में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद उनके गांव के लोग बेहद खुश हैं। स्टेडियम और ओपन जिम बनने से शमी की तरह प्रतिभाओं को अपना सपना पूरा करने का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन

बता दें कि शमी 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल खेलते नजर आएंगे। फैंस एक बार फिर उनसे धमाकेदार बॉलिंग की उम्मीद कर रहे हैं। शमी ने इस वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 5.01 की इकोनॉमी से 23 विकेट चटकाए हैं। वह दो बार 5, एक बार 4 और एक बार 7 विकेट निकाल चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ