World Cup 2023: मोहम्मद आमिर का बाबर पर निशाना, विराट का नाम लेकर कह दी बड़ी बात

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में बाबर आजम की खराब फॉर्म को लेकर अब टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने निशाना साधा है।

mohammad aamir targeted babar azam virat kohli icc odi world cup 2023

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

ODI World Cup 2023: अक्सर पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी मौजूदा टीम के खिलाड़ियों पर सवाल उठाते रहते हैं। खासकर टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस बार टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। ये पहली बार नहीं है जब आमिर ने बाबर पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी कई आमिर को बाबर के खिलाफ बोलते हुए देखा जा चुका हैं। इस बार आमिर ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लेकर बाबर को सवालों के घेरे में लिया हैं।

आमिर ने बाबर पर साधा निशाना

विज्ञापन

पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान बोलते हुए कहा कि, “विराट कोहली नीदरलैंड, जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीमों के खिलाफ नहीं खेलता है इगर वो इन टीमों के खिलाफ खेला होता तो अभी तक सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ चुका होता।”

वहीं इससे पहले मोहम्मद आमिर ने बाबर की वनडे में नंबर वन रैंकिंग को लेकर कहा था कि, आईसीसी की रैंकिंग हर हफ्ते बदल जाती है और जब सभी के सभी मैच आप ही खेलेंगे तो रैंकिंग में आएंगे ही। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। आमिर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बता दें, विश्व कप 2023 में पाक टीम के कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। विश्व कप से पहले बाबर को लेकर काफी बड़ी-बड़ी बाते की जा रही थी। अब उनकी खराब फॉर्म के लिए खुद उनकी टीम के पूर्व खिलाड़ी सवाल खड़े करने लगे हैं।

विज्ञापन

हाल ही में बाबर की खराब फॉर्म को लेकर टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी टीवी शो में बात करते हुए कहा था कि, “बाबर आजम का रन करना अलग चीज है लेकिन बाबर आजम के स्कोर से मैच जीतना अलग है।” इसके अलावा विश्व कप 2023 के दौरान देखा गया है कि जिस-जिस मैच में बाबर आजम ने अर्धशतक बनाया है उस-उस मैच में पाक टीम को हार मिली है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ