T20 World Cup 2024: अब एक और टीम खेलेगी टी20 विश्व कप, ICC का बड़ा ऐलान

T20 World Cup 2024: आईसीसी ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब एक और टीम विश्व कप खेलने वाली है।

T20 World Cup 2024 Four Important Rules of ICC Including Reserve Day policy

T20 World Cup 2024 Four Important Rules of ICC

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 2024 टी20 विश्व कप के लिए एक और टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। आईसीसी ने ऐलान किया है कि अब नेपाल भी 2024 का टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाला है। बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में होने वाला है। इस विश्व कप को लेकर अभी से फैंस में उत्साह और जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

विज्ञापन

10 साल बाद टी20 विश्व खेलेगा नेपाल

नेपाल टीम ने 10 साल बाद टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। नेपाल ने इससे पहले 2014 में टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर मुकाबले के सेमीफाइनल में नेपाल ने यूएई को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही नेपाल अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आगामी टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है, इसमें नेपाल भी शामिल हो गया है। ऐसे में आगामी विश्व कप और अधिक मजेदार होने वाला है।

विज्ञापन

नेपाल ने ऐसे किया क्वालीफाई

विज्ञापन

बता दें कि क्वालीफायर मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इसके जबाव में बल्लेबाजी करने उतरे नेपाल ने 17 गेंद शेष रहते ही टारगेट हासिल कर लिया और मुकाबले को अपनी झोली में डाल लिया। इस जीत के साथ नेपाल ने ऐलान कर दिया है कि वह भी टी-20 विश्व कप 2024 खेलने वाले हैं। नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने सर्वाधिक 63 रनों की तूफानी पारी खेली है। आसिफ की तूफानी पारी के बदौलत नेपाल विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर पाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ