रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हो जाएंगे अमर, बस करना होगा यह काम

Irfan Pathan’s statement on Rohit Sharma: इरफान पठान का कहना है कि रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम को जीत दिलाने में कामयाब होते हैं तो वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अमर हो जाएंगे।

Irfan Pathan Rohit Sharma India vs South Africa Test Series

इरफान पठान का बयान। (Social Media)

विज्ञापन

Irfan Pathan’s statement on Rohit Sharma: भारतीय टीम मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। ब्लू टीम यहां मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज में व्यस्त हैं। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी मैदान में नजर आएंगे। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद रहेगी कि ब्लू टीम इस बार जरूर इतिहास बदलेगी।

दरअसल, भारतीय टीम को टेस्ट इतिहास में अबतक एक बार भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी जमीं पर खिताब उठाने का मौका नहीं मिला है। साल 2021-22 में जरूर ब्लू टीम ने तीन मैचों की शुरुआती सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन उसके बाद अगले दो मुकाबले हार गई। जिसकी वजह से उसका एक बार फिर से अफ्रीका में अफ्रीकी टीम के खिलाफ खिताब उठाने का सपना, सपना ही रह गया था।

विज्ञापन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा समय में अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहे हैं। टेस्ट सीरीज से पहले देश के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि अगर टीम इंडिया रोहित की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतती है तो वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अमर हो जाएंगे।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान पठान ने कहा कि, ‘अगर रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे तो उनकाे भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कप्तान और खिलाड़ी के रूप में सबसे ऊपर रखा जाएगा।’

विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर ने कारण भी बताया है। पठान के अनुसार आगामी सीरीज में जीत की चाबी शर्मा के ही पास है। वह टीम की अगुवाई के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में भी नजर आएंगे। नई गेंद के साथ वह बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं तो मध्यक्रम में अन्य बल्लेबाजों को भी शानदार प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। शुरूआती पलों में गेंद को पुरानी करने की जिम्मेदारी उन्हों के कंधों पर रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ