IPL 2024 में बड़े उलटफेर की तैयारी! 'Delhi छोड़ CSK में शामिल हो सकते हैं ऋषभ पंत'

आईपीएल 2024 से पहले एक और बड़ा उलटफेर देखा जा सकता है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं।

IPl 2024 Rishabh Pant may leave Delhi Capitals and join CSK

आईपीएल 2024।

विज्ञापन

Rishabh Pant May Join CSK: आईपीएल 2024 में एक और बड़ा उलटफेर देखा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स छोड़ महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह इस आईपीएल सीजन की दूसरी सबसे बड़ी उलटफेर होगी। पहला उलटफेर हार्दिक पांड्या के रूप में हो चुका है, जब पांड्या ने गुजरात टाइटंस छोड़ मुंबई इंडियंस ज्वाइन कर लिया था। अब पंत भी दिल्ली छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

ऋषभ क्यों हो सकते हैं सीएसके में शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कभी भी आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। आगामी आईपीएल सीजन से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी आईपीएल 2024 के हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन धोनी ने ऐलान कर दिया कि वह आईपीएल खेलने वाले हैं, इससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आईपीएल सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है, अगर ऐसा होता है कि सीएसके की कप्तानी किसे सौंपी जाएगी, यह एक बड़ा सवाल होगा। धोनी के बाद कप्तानी कौन करेगा, इसको लेकर सीएसके अभी से तैयारी कर सकती है। इसी कारण से सीएसके ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल करना चाह रही है।

विज्ञापन

‘पंत CSK में आए तो आश्चर्य मत करना’

बता दें कि पंत दिल्ली छोड़ सीएसके में शामिल होंगे, यह दावा किसी और ने नहीं, बल्कि भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दास गुप्ता ने किया है। दीप दास ने कहा कि अगर ऋषभ पंत 2024 या फिर 2025 आईपीएल सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के हिस्सा होते हैं, तो इससे हैरान मत होइएगा। ऋषभ पंत और धोनी काफी दिनों तक साथ में खेले हैं और दोनों की ट्यूनिंग भी काफी अच्छी है। ऐसे में ऋषभ पंत कभी भी दिल्ली छोड़ सीएसके में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि धोनी और पंत एक दूसरे को काफी पसंद भी करते हैं, ऐसे में इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं होगी अगर पंत चेन्नई में आते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ