IPL 2023 Playoffs: प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है राजस्थान रॉयल्स की टीम? जानें समीकरण

IPL 2023 Playoffs Rajasthan Royals
विज्ञापन

IPL 2023 RR Qualification Scenerio: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन शुरुआत की थी, हालांकि बाद में उनकी गाड़ी पटरी से उतर गई। टीम को पिछले 8 मुकाबलों में से 6 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 12 अंक हैं और उसके लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें कम हैं, लेकिन फिर भी अगर चीजें उनके पक्ष में गई तो वे एक बार फिर से क्वालिफायर खेलते नजर आएंगे।

पंजाब के खिलाफ दर्ज करनी होगी विशाल जीत

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 19 मई 2023 को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में एक विशाल जीत दर्ज करनी होगी। एक जीत उन्हें 14 अंकों तक ले जाएगी, जो कि निश्चित रूप से उनके मौके सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन अगर वे अपने नेट रन रेट में सुधार करने में कामयाब रहे, तो चीजें उनके पक्ष में जा सकती हैं।

विज्ञापन

दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स अगर आखिरी मैच जीत भी जाती तो भी उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। आरआर को क्वालीफाई करने के लिए, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस को अपना आखिरी लीग गेम हारना होगा जो कि गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ निर्धारित है। आरआर को कोलकाता नाइट राइडर्स पर भी नजर रखनी होगी, जो अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के साथ तालिका में ऊपर आ सकती है।

विज्ञापन

इस प्रकार, इस समय राजस्थान के लिए सिर्फ एक जीत पर्याप्त नहीं होगी, अगर वे अपनी नेट रनरेट में सुधार कर भी लें तो उन्हें लीग चरण के अंतिम सप्ताह में होने वाले विभिन्न मैचों पर भी निर्भर रहना होगा। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स भी कुछ ऐसी ही स्थिति में है। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम को अपने अंतिम लीग गेम में आरआर को हराना होगा और दौड़ में बने रहने के लिए अपने एनआरआर में सुधार करना होगा। हालांकि वे भी दूसरी टीमों पर ही निर्भर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ