IPL 2023, GT vs CSK: फाइनल में बारिश बनी विलेन, अगर मैच नहीं हुआ तो कौन सी टीम बनेगी विजेता, जानिए यहां

IPL 2023 Final GT vs CSK

IPL 2023 Final GT vs CSK

विज्ञापन

IPL 2023, GT vs CSK: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है, लेकिन इस खिताबी मैच से पहले बारिश ने खलल डाल दी है। इसके चलते टॉस डिले कर दिया गया है। आज रात 9:40 बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया जाएगा। इस वक्त तक मैच शुरू होने की स्थिति में ओवर्स में कटौती नहीं होगी। मतलब पूरे 40 ओवर का खेल होगा। वहीं अगर 12 बजे तक बारिश रुक जाती है तो 5-5 ओवर का गेम होगा। अगर 12 बजे तक भी बारिश नहीं रुकती को क्या होगा…जानिए

फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे

दरअसल, आईपीएल 2023 के फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर बारिश की वजह से रविवार को फाइनल मैच नहीं हो पाता है तो फिर सोमवार को मैच का आयोजन होगा। मैच के नतीजे के लिए दोनों ही टीमों को कम से कम पांच ओवर खेलना जरूरी होगा और अगर सोमवार को भी मैच नहीं हो पाता है तो क्या होगा? नीचे जानिए आसान भाषा में…

विज्ञापन

https://twitter.com/iVikramRajput/status/1662813139652554752?s=20

अगर बारिश नहीं रुकी तो क्या होगा, नीचे समझिए

  1. आज रात 9 बजकर 40 मिनट तक मैच शुरू होगा तो पूरे 40 ओवरों का खेल होगा।
  2. अगर यह मुकाबला रविवार यानी आज नहीं होता है तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। मतबल फाइनल मुकाबला सोमवार को होगा।
  3. सोमवार को भी बारिश जारी रही और मान लीजिए मैच पांच-पांच ओवरों का भी नहीं हो पाता है तो रात 1 बजकर 20 मिनट तक का इंतजार किया जाएगा।
  4. सोमवार रात 1 बजकर 20 मिनट के बाद फिर सुपर ओवर खेला जा सकता है। अगर सुपर ओवर भी नहीं खेला जाता है तो फिर गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 का विजेता घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि वो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ