T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ परीक्षा में पास हुए सूर्यकुमार, क्या अब विश्व कप में सौंपी जाएगी कप्तानी?

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की टी20 विश्व कप में कप्तानी करने की संभावना काफी बढ़ गई है।

india won vs australia T20 World CUp series Captain Suryakumar yadav

आईसीसी विश्व कप 2024।

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को चारों-खाने चित कर दिया है। भारत ने सूर्या की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 5 टी20 मैचों की सीरीज हरा दिया है। भारत ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही बीसीसीआई का सूर्या पर भरोसा भी बढ़ गया है। अगले साल के जून महीने में टी20 विश्व कप भी होने वाला है। आईसीसी के इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए कप्तानी कौन करेगा, यह भी एक चिंता का विषय बना हुआ है, सूर्या बतौर कप्तान अपनी पहली परीक्षा में पास हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टी20 विश्व कप में सूर्या को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

विश्व कप में कप्तानी करने के सबसे बड़े दावेदार

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का कप्तान कौन होगा, इस पर अभी तक मुहर नहीं लग सका है। भारत के पास कप्तान के लिए तीन दावेदार हैं। पहले हैं रोहित शर्मा, दूसरे हैं हार्दिक पांड्या और तीसरे हैं सूर्यकुमार यादव। सूर्या का विश्व कप में कप्तानी करने का चांस काफी कम था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद सूर्या भी इस पद के लिए दावेदार हो गए हैं। फिलहाल सबसे बड़े दावेदार भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही हैं। बीसीसीआई ने खुद कहा कि वह रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप में कप्तानी करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

अगले दोनों सीरीज से हो जाएगा तय

अगर रोहित शर्मा कप्तानी करने के लिए राजी हो जाते हैं, फिर तो भारत के कप्तान रोहित ही होंगे, लेकिन अगर वह राजी नहीं होते हैं, तो हार्दिक और सूर्या में से किसी एक को कप्तान बनाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के बाद अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सूर्या ही कप्तानी करते दिखेंगे। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी सूर्या ही कप्तानी करेंगे, ऐसे में अगर सूर्या की कप्तानी में भारत अगला दोनों सीरीज भी जीत जाता है, तो सूर्या को कप्तानी मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगा। इससे हार्दिक की कप्तानी करने की संभावना काफी कम हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ