IND vs AUS: जीत के बाद सूर्यकुमार का पहला बयान, बताया किस फॉर्मूले ने जिताया मैच

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को T20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में भी मात दे दी है। चलिए बताते हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद क्या कहा।

India vs Australia 5th T20 match suryakumar first statement after win

Image Credit- BCCI

India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें T20 मुकाबले में भी भारत ने कंगारू टीम को पटखनी दे दी ही। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा तो पहले ही जमा चुकी थी, लेकिन पांचवें मुकाबले में भी मात देकर ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा सीरीज हरा दिया है। विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से मात दे दी है। मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने बताया कि उन्हें किस फॉर्मूला ने मैच जिताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीता हारा हुआ मैच

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 T20 मैचों का पांचवां मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 160 रन बनाया। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। अय्यर ने सिर्फ 37 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली है, इसके बदौलत टीम का स्कोर 160 तक जा सका। एक पल के लिए लग रहा था की भारत मैच गंवा देगा, लेकिन भारतीय टीम ने किफायती गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को पस्त कर दिया। मैच जीतने के बाद सूर्या ने बताया की वह हारा हुआ मैच कैसे जीत गए।

विज्ञापन

ये है सूर्या के जीत का फॉर्मूला

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमने शुरू से ही सभी खिलाड़ियों को बता दिया की निडर होकर खेलना है। मैच का अंजाम जो भी हो, लेकिन हमें बस खेल को इंजॉय करना है। जब ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर तक बल्लेबाजी कर ली, तो सभी को ऐसा लगा की हम मैच हार जाएंगे, लेकिन मैंने सभी से कहा कि हम अभी भी गेम में बने हुए हैं, बस मैच को एंजॉय करो। सूर्या ने कहा कि वैसे तो चिन्नास्वामी में 200 चेज करना आसान है, लेकिन आज 161 का टारगेट ही ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल रही और हम मैच जीत गए

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ