IND vs ENG: हैदराबाद में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच, कब और कहां Free में देख सकते हैं Live

India vs England Watch Live: भारत और इंग्लैंड के बीच कल से पहला टेस्ट मैच शुरू होने वाला है, चलिए आपको बताते हैं कब और कहां देख सकेंगे लाइव।

India vs England Test Series Watch Free Live Streaming Here

भारत बनाम इंग्लैंड। Image Credit- News 24

विज्ञापन

India vs England Watch Free Live Here: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराने की सारी तैयारियां कर ली है। फैंस ने भी पहले ही मुकाबले का आनंद लेने के लिए टिकट खरीद ली है। कई ऐसे फैंस हैं, जो हैदराबाद जाकर मैच नहीं देख पाएंगे, उन्हें भी घबराने की कोई बात नहीं है। हम आपको बताएंगे कि आप अपने घर बैठे ही अपनो मोबाइल फोन के जरिए या फिर टेलीविजन पर कैसे और कहां फ्री में लाइव मैच देख पाएंगे।

विज्ञापन

भारत के लिए खास है ये मैदान

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान भारतीय टीम के लिए काफी लक्की है। बता दें कि भारत आज तक इस मैदान पर एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं हारा है। भारत ने इस मैदान पर कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से भारत के नाम 4 मैच रहे हैं। इसके अलावा 1 टेस्ट मैच इस मैदान पर ड्रॉ रहा था। ऐसे में इंग्लैंड के लिए इस मैदान पर भारत को हराना आसान नहीं होगा। हालांकि इंग्लैंड के खिलाड़ी ने सीरीज शुरू होने से पहले बड़े-बड़े दावे किए हैं, लेकिन फिर भी भारत को हरा पाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन

कब और कहां फ्री में देखें Live

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू हो जाएगा। अगर आप अपने टीवी पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आप स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके अलावा अगर आप अपने फोन पर फ्री में मैच देखना चाहते हैं, तो आप जियो सिनेमा पर मैच देख सकेंगे। खास बात है कि जियो सिनेमा पर आप अपनी मनपसंद भाषा में मैच की कमेंट्री सुन सकेंगे और इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत भी नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ