IND vs AUS: 'भारत से कहां हो गई चूक? शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने दिया ये जवाब

IND vs AUS Steve Smith reacts on Indore test victory

IND vs AUS Steve Smith reacts on Indore test victory

विज्ञापन

IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया। इस टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने बेबस दिखे। दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत का राज भी बताया है।

इंदौर टेस्ट जीतकर स्टीव स्मिथ ने दिया ये बयान

स्टीव स्मिथ ने इंदौर में मिली बड़ी जीत को लेकर कहा कि ‘पहले दिन टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करनी पड़ी, हमारे गेंदबाजों ने सही एरिया में गेंद डाली और भारत को दबाव में ला दिया। मुझे लगा कि पहले दिन कुह्नमैन वास्तव में अच्छा था। हमारे सभी गेंदबाजों ने साझेदारी में योगदान दिया और गेंदबाजी की, पहली पारी में उस्मान ने शानदार प्रदर्शन किया और वह इस श्रृंखला में हमारे लिए वास्तव में अच्छा रहा है।’

विज्ञापन

स्मिथ ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया के 11 रन के अंदर 6 विकेट लेकर मैच में वापसी की थी। इस लेकर स्मिथ ने कहा कि ‘कल भारत ने वापसी की और मुझे लगा कि हमें वास्तव में कड़ी मेहनत करनी होगी, पुजारा ने एक शानदार पारी खेली, लेकिन हम वास्तव में उस पर टिके रहे, नाथन को 8 विकेट के साथ सभी पुरस्कार मिले ,लेकिन मुझे लगता है कि सामूहिक रूप से हमारे गेंदबाज वास्तव में अच्छे थे। यह एक संपूर्ण प्रदर्शन था।’

विज्ञापन

इंदौर टेस्ट मैच का पूरा हाल

इंदौर टेस्ट 1 मार्च से शुरू हुआ था। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए पहली पारी में 109 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बनाकर 88 रनों की लीड ली थी। भारत दूसरी पारी में 163 रन ही बना पाया था। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का टारगेट मिला था, जिसे कंगारू टीम ने 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में नाथन लायन ने 8 विकेट निकाले। उन्होंने पहली पारी में भी 3 विकेट झटके थे। इस तरह उन्होंने इंदौर टेस्ट में कुल 11 विकेट लिए।

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ