IND vs AUS: KL राहुल ने कैमरून  ग्रीन को जड़ा ऐसा छक्का, गेंद ‘बिना टिकट’ गई स्टेडियम पार, देखें वीडियो

KL Rahul Super Six: भारत के कप्तान केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार छक्का जड़ दिया है। यह छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर का सैर करने चली गई है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पहले ही ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा रहे थे। अय्यर के आउट होने के बाद ऐसा लगा […]

---विज्ञापन---

KL Rahul Super Six: भारत के कप्तान केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार छक्का जड़ दिया है। यह छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर का सैर करने चली गई है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पहले ही ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा रहे थे। अय्यर के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि अब रनों की रफ्तार रुक जाएगी, लेकिन राहुल ने आने के साथ ही अपने मंसूबे साफ कर दिए। चलिए बताते हैं राहुल ने ये छक्का कैसे जड़ा है।

ये भी पढ़ें:- INd vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरसे अय्यर और गिल, दोनों ने खेली शानदार शतकीय पारी, बना दिए कई रिकॉर्ड

पढ़िए राहुल ने कैसे जड़ा छक्का

बता दें कि राहुल ने ये छक्का कैमरून ग्रीन के गेंद पर जड़ा है। राहुल 9 गेंदों में 11 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। तभी 34 वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए तेज गेंदबाज ग्रीन को भेजा गया। ग्रीन ने ओवर के 2 गेंद तो सही निकाल लिया, लेकिन अगली गेंद पर ग्रीन ने जैसे ही टप्पा बजारा, वैसे ही राहुल ने गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया। केएल राहुल पहले से ही बड़े शॉर्ट के लिए तैयार थे। राहुल ने अपनी जगह पर खड़े होकर ही जोर से बल्ला घुमाया और गेंद को स्टेडियम के बाहर का दर्शन के लिए भेज दिया। यह छक्का 94 मीटर का था।

First published on: Sep 24, 2023 05:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें