भारत-वेस्ट इंडीज की टीमों पर ICC ने लगाया जुर्माना, जानिए क्यों मिली 'सजा'
Edited By Pushpendra Sharma

ICC Fined INDIA WEST INDIES
Edited By Pushpendra Sharma

ICC Fined INDIA WEST INDIES
INDIA vs WEST INDIES: भारत-वेस्टइंडीज की टीमों पर 3 अगस्त को तरौबा के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी स्टेडियम में पहले टी20I के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। पहले T20I मुकाबले में दोनों टीमें अपनी गेंदबाजी के दौरान मिनिमम ओवर रेट से पीछे रह गईं। इसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया।
भारत ने अपनी गेंदबाजी के दौरान एक ओवर कम डाला। इस वजह से उनकी मैच फीस में 5 प्रतिशत की कटौती की गई है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने दो ओवर कम फेंके, जिससे उनके खिलाड़ियों की मैच फीस में 10 प्रतिशत की कटौती हुई है। जुर्माना खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार लगाया गया है। जो मिनिमम ओवर-रेट से संबंधित है।
कानून के अनुसार, खिलाड़ियों को आवंटित समय में उनकी टीम द्वारा प्रत्येक ओवर फेंकने में विफल रहने पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ये जुर्माना अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत लगाया जा सकता है।
India and West Indies have pleaded guilty and accepted the proposed sanctions 👇
— ICC (@ICC) August 4, 2023
वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल और भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद सुनवाई की आवश्यकता नहीं रही। ये आरोप ऑन-फील्ड अंपायर ग्रेगरी ब्रैथवेट और पैट्रिक गुस्टर्ड के साथ-साथ तीसरे अंपायर निगेल डुगुइड और चौथे अंपायर लेस्ली रीफर ने लगाए थे।
वेस्ट इंडीज ने पहले मैच में 4 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने 150 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 9 विकेट पर 145 रन बना सकी। तरौबा में जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टी-20 मैच 6 अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: