ENG vs IRE: इंग्लैंड की टीम में 25 साल के गेंदबाज का डेब्यू, जानिए कौन हैं जोश टंग

ENG vs IRE Josh Tongue

ENG vs IRE Josh Tongue

विज्ञापन

नई दिल्ली: इंग्लैंड-आयरलैंड के बीच लॉर्ड्स में गुरुवार से एकमात्र टेस्ट की शुरुआत हुई। इस मैच में इंग्लैंड ने युवा गेंदबाज जोश टंग ने डेब्यू किया। जोश की उम्र 25 साल है और वह दाएं हाथ के फास्ट मीडियम गेंदबाज हैं। कप्तान बेन स्टोक्स ने इस गेंदबाज को क्रिस वोक्स की जगह शामिल किया है। आइए जानते हैं जोश टंग कौन हैं…

6 साल की उम्र से ही खेल रहे हैं क्रिकेट 

टंग ने सिर्फ 6 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने अंडर-10 में पहली बार वॉर्सेस्टरशायर का प्रतिनिधित्व किया, उस वक्त वे महज 6 साल के थे। 19 साल की उम्र में वॉर्सेस्टरशायर के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 2017 चैंपियनशिप में बड़ी भूमिका निभाई। इंग्लैंड U19 टेस्ट में पदार्पण करने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड लायंस टीम में जगह बनाई।

विज्ञापन

47 फर्स्ट क्लास मैचों में 162 विकेट दर्ज

ग्लैमरगन के खिलाफ चैम्पियनशिप की शुरुआत में 5 विकेट लेने के बाद उन्होंने 47 चैम्पियनशिप विकेटों के साथ सीजन का समापन किया। वह अब तक 47 फर्स्ट क्लास मैचों में 26.04 के औसत और 3.40 की इकोनॉमी से 162 विकेट चटका चुके हैं। वहीं लिस्ट ए के 15 मैचों में 16 और टी-20 के 7 मैचों में उनके नाम 4 विकेट दर्ज हैं। हाल ही उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

‘एक्स-फैक्टर’ क्रिकेटर

श्रीलंका के हालिया लायंस दौरे पर मजबूत प्रदर्शन के बाद वह गुरुवार को इंग्लैंड के पुरुष टेस्ट कैप नंबर 711 बन गए। स्टोक्स इस गेंदबाज को ‘एक्स-फैक्टर’ क्रिकेटर के रूप में देख रहे हैं। स्टोक्स ने कहा- “यह एक कठिन निर्णय था। हम जानते हैं कि क्रिस वोक्स एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी है। हम इसे जोश टंग जैसे किसी व्यक्ति के लिए एक महान अवसर के रूप में देखते हैं। हमें पूरी गर्मियों में उसके जैसे किसी व्यक्ति की आवश्यकता हो सकती है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ