लॉर्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम में शामिल हुआ धाकड़ खिलाड़ी, 1 मैच में चटका चुका है 7 विकेट, बल्ले से भी बरपाता है कहर
Edited By Bhoopendra Rai

Rehan ahmed
Edited By Bhoopendra Rai

Rehan ahmed
Ashes series 2023: एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम ने बड़ी चाल चली है। टीम में गेंद और बल्ले से कमाल करने वाले करने युवा खिलाड़ी रेहान अहमद को टीम में शामिल किया गया है, उन्हें मोईन अली की जगह प्लेइंग 11 में खिलाया जा सकता है। मोईन अली अंगुली की चोट से परेशान हैं।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा है, ‘लिसेस्टरशायर के लेग स्पिनर रेहान अहमद को ऑलराउंडर मोईन अली के कवर के रूप में दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड पुरुष टीम में शामिल किया गया है। ये वही रेहान अहमद हैं, जिन्होंने कराची में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
पाकिस्तान दौरे पर इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले रेहान अहमद इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे और उन्होंने इस मैच में शानदार पांच विकेट हॉल भी दर्ज किया था। रेहान ने 18 साल 126 दिन की उम्र में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में ही उन्होंने 7 विकेट निकाले थे।
अगर एशेज सीरीज की बात करें तो इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।
रेहान अहम का क्रिकेट करियर
रेहान अहम इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 1 टेस्ट में 7 विकेट, एकमात्र वनडे में 1 विकेट और 2 टी20 मैचों में 1 विकेट लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: