Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का 16 जून 2023 से आगाज होने वाला है। एशेज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे पुरानी सीरीज़ है, जो अभी तक खेली जा रही है। इसका आगाज़ 1882-83 में हुआ था। 1882 में ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी। दोनों के बीच सीरीज़ का पहला मैच ओवल के मैदान पर खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड को शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दोनों के बीच इस ऐतिहासिक सीरीज से पहले आंकड़े जानना जरूरी है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 72 एशेज सीरीज़ खेली जा चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 34 बार जीत दर्ज कर बढ़त बनाए हुए। वहीं, इंग्लैंड ने 32 बार सीरीज़ में जीत दर्ज की है। इसके अलावा 6 सीरीज़ ड्रॉ पर खत्म हुई हैं। इससे पहले 2021-22 में खेली गई सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से बाज़ी मारी थी। दोनों के बीच अब तक कुल 340 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 140 मैच जीते हैं वहीं इंग्लैंड के खाते में 108 जीत आई है।
ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (c), स्टीव स्मिथ (vc), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (wk), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन , मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।
इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (c), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, ज़क क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, मोइन अली, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टोंग, क्रिस वोक्स , मार्क वुड।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: