Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर के सपोर्ट में आईं पत्नी नुपुर ने आलोचकों को लताड़ा, कर दी बोलती बंद, जानें क्या कहा..

Bhuvneshwar Kumar Wife Nupur Nagar

Bhuvneshwar Kumar Wife Nupur Nagar

विज्ञापन

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार इस वक्त आलोचकों के निशाने पर हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है 19वें ओवर में अधिक रन खर्च करना है। भुवनेश्वर पिछले कुछ मैचों से ज्यादा रन महंगे साबित हो रहे हैं।

अभी पढ़ें – IND vs AUS 2nd T20: रोहित शर्मा के मंसूबों पर फिरेगा पानी? नागपुर से टीम इंडिया के लिए बुरी खबर

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने बीते मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टी20 मैच में भुवी ने 4 ओवरों में 52 रन लुटाए थे। लिहाजा टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। यही वजह रही कि उनकी जमकर आलोचना हो रही है, लेकिन अब भुवी के समर्थन में उनकी पत्नी नूपुर नागर उतरी हैं।

भुवनेश्वर की पत्नी नूपुर नागर ने आलोचकों को लड़ाता

भुवनेश्वर की पत्नी नूपुर नागर ने आलोचकों को करारा जवाब दिया और अपना काम करने की सलाह दी है। नूपुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि ‘लोगों के पास फालतू का समय बहुत है। लोग एकदम ही नाकारा हो गए हैं। लोगों के पास नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं बचा है।

Bhuvneshwar Kumar Wife Nupur Nagar

Bhuvneshwar Kumar Wife Nupur Nagar

विज्ञापन

भुवनेश्वर की पत्नी नुपुर ने आलोचकों को दी ये सलाह

भुवनेश्वर की पत्नी नुपुर ने आलोचकों को सलाह देते हुए कहा कि ‘मेरी सभी को एडवाइस है कि आपकी बातों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपके होने से भी फर्क नहीं पड़ता। इसलिए आप यह टाइम अपने आप को बेहतर बनाने के लिए लगाएं, हालांकि इसकी (बेहतर बनने की) गुंजाइस बेहद ही कम है।’

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार क्यों ट्रोल हुए?

भुवनेश्वर कुमार ने पिछले कुछ मैच में डेथ ओवरों में काफी रन लुटाए हैं। बीते मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वह खर्चीले साबित हुए। 19वें ओवर में उन्होंने 16 रन दिए, जिससे ऑस्ट्रेलिया 209 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने में सफल रहा। इसके बाद से ही यूजर्स ने भुवी को ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ