'मैं चयनकर्ता बन जाऊं तो पंत को हर मैच में खिलाऊंगा, भले ही वह रन न बनाएं'

Matthew Hayden Rishabh Pant

Matthew Hayden Rishabh Pant

Matthew Hayden: ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैथ्यू हेडन ने कहा कि अगर वो चयनकर्ता होते तो ऋषभ पंत को हर एक मैच में खिलाते भले ही उनका फॉर्म कैसा भी क्यों ना हो।

मैथ्यू हेडन ने अपने बयान में कहा कि ‘अगर मैं सेलेक्टर होता तो ऋषभ पंत को हर एक टीम में चुनता। वो आपके फ्यूचर के खिलाड़ी हैं। उन्हें काफी ज्यादा सपोर्ट और टाइम की जरूरत है। अगर वो खराब फॉर्म में भी रहें तो इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए। हर एक लिहाज से वो एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं।’

क्या है पंत और दिनेश कार्तिक का पूरा मामला ?

फिलहाल टीम इंडिया में दो विकेटकीपर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक हैं। दोनों फिनिशर का रोल भी निभाते हैं। मैच में इन दोनों में से एक ही प्लेयर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है। पिछले कई मुकाबलों में देखने को भी मिला है कि जब कार्तिक खेलते हैं तो पंत नहीं खेलते हैं और जब पंत खेलते हैं तो फिर कार्तिक को मौका नहीं मिलता है।

दूसरे टी 20 में किसे मिलेगा मौका- पंत या कार्तिक?

बीते मंगलवार को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया तो ऋषभ पंत को नहीं खिलाया गया। अब दूसरा मैच 23 सितंबर को नागरपुर में होना है। टीम इंडिया नागरपुर पहुंच चुकी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत को मौका मिलता है या नहीं। हालांकि अगर ऐसा होता है तो फिर दिनेश कार्तिक को ड्रॉप किया जा सकता है।

पहले टी 20 मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 4 विकेट से टीम इंडिया को हरा दिया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ