---विज्ञापन---

क्रिकेट

Asia Cup 2023: एशिया कप के आयोजन को लेकर सरगर्मियां तेज, इस दिन आमने-सामने होंगे जय शाह-नजम सेठी

नई दिल्ली: एशिया कप 2023 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि 4 फरवरी को बहरीन में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक होगी। एसीसी बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जय शाह करेंगे। जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजम सेठी सहित परिषद के अन्य सदस्य इसमें हिस्सा लेंगे। क्रिकबज की […]

नई दिल्ली: एशिया कप 2023 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि 4 फरवरी को बहरीन में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक होगी। एसीसी बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जय शाह करेंगे। जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजम सेठी सहित परिषद के अन्य सदस्य इसमें हिस्सा लेंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया कप 2023 के आयोजन स्थल में बदलाव को लेकर बैठक में बीसीसीआई और पीसीबी आमने-सामने होंगे। एशिया कप 2023 के मेजबानी अधिकार पहले एसीसी द्वारा पाकिस्तान को सौंपे गए थे। हालांकि, जय शाह ने भारतीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकते हैं और टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर आयोजित करना होगा।

और पढ़िए एमएस धोनी के सामने उनका रिकॉर्ड तोड़ देंगे सूर्यकुमार यादव, बस बनाने होंगे इतने रन

---विज्ञापन---

नजम सेठी का रुख रमीज राजा के समान

इसके बाद, पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने एक बयान से यह स्पष्ट कर दिया था कि अगर भारत पाकिस्तान नहीं आता है तो वह एकदिवसीय विश्व कप के लिए इंडिया नहीं जाएंगे। एशिया कप इस साल 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित किया जाना है पिछले साल एशिया कप टी20 इवेंट था। एशिया कप का पाकिस्तान के बजाय दूसरी जगह आयोजन करना बीसीसीआई और पीसीबी के बीच विवाद की जड़ बन सकता है क्योंकि वर्तमान पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी का रुख भी रमीज राजा के समान ही है। सेठी ने परिषद के कार्यक्रम की घोषणा करते समय जय शाह पर निशाना साधा था। वह इस बात से नाराज थे कि जब पीसीबी एशिया कप की मेजबानी कर रहा है तो उन्हें शेड्यूल और कैलेंडर के बारे में सूचित क्यों नहीं किया गया। हालांकि एसीसी ने उनके इस बयान का खंडन किया था।

और पढ़िएपृथ्वी शॉ का पत्ता कटना तय? हार्दिक पांड्या के इस बयान से मिला बड़ा हिंट

---विज्ञापन---

पीसीबी को इस मामले में अन्य सदस्यों का समर्थन नहीं

दूसरी ओर शाह ने इस रुख को बनाए रखा है कि भारत सरकार की मंजूरी के बिना भारत क्रिकेट मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जा सकता। साथ ही, पीसीबी टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर अड़ा हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी को इस मामले में अन्य सदस्यों का समर्थन नहीं है।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 26, 2023 10:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola