IND vs AFG: टीम इंडिया ने इन 5 खिलाड़ियों के दम पर सीरीज में किया क्लीन स्वीप, खुश होंगे कोच-कप्तान

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया दबाव में नजर आ रही थी. टीम के कई स्टार खिलाड़ी लय में नहीं नजर आ रहे थे, लेकिन सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय प्लेयर्स का आत्मविश्वास अच्छे प्रदर्शन के कारण बढ़ गया है.

Indian Cricket Team

भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को होगा (Pic Credit- PTI)

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही भारतीय क्रिकेट टीम को 3-0 से सीरीज में जीत मिली है. भारतीय टीम ने तीनों ही मैचों को एकतरफा अंदाज में जीता है. इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीता है. इन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम का भी मनोबल बढ़ा दिया है. एशियन गेम्स 2026 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर बहुत ज्यादा खुश होंगे. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा 

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस टी-20 सीरीज में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. अभिषेक ने 3 मैचों में 76.33 की बेहद शानदार औसत से 229 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक ने 269.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 18 चौके और 22 गगनचुंबी छक्के जड़े. अभिषेक ने इस सीरीज में 1 शतक और एक ही अर्धशतक भी जड़ा. तीनों ही मैचों में अभिषेक ने अच्छा पारियां खेली है. 

विज्ञापन

संजू सैमसन 

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहले मुकाबले में निराश किया था, लेकिन उसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में शानदार पारियां खेली. संजू सैमसन ने 3 मैचों में 39 की औसत से 117 रन बनाए. इस दौरान सैमसन ने 180 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 11 चौके और 8 लंबे-लंबे छक्के जड़े. सैमसन ने सीरीज में 2 शानदार अर्धशतक भी जड़े हैं. इसी के साथ उन्होंने एशियन गेम्स 2026 से पहले फॉर्म हासिल कर ली है. 

ईशान किशन 

शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने इस सीरीज में भी कमाल किया है. दलीप ट्रॉफी 2026 में 270 रनों की पारी खेलकर आए किशन ने पहले 2 मैचों में बहुत ही कमाल की पारियां खेली. किशन ने 3 मैचों में 45 की औसत से कुल 90 रन बनाए. इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट हालांकि 140.62 का ही रहा. किशन ने भी सीरीज में 9 चौके और 3 छक्के जड़े हैं. किशन ने भी अफगानी गेंदबाजों को जमकर परेशान किया.  

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले से सिर्फ 1 ही पारी खेली जिसमें सिर्फ एक रन बना सके. लेकिन गेंदबाजों में उन्होंने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. रेड्डी ने 3 मैचों में कुल 9 ओवर फेंके. जहां पर उन्होंने 13.17 की बेहद शानदार औसत से 6 विकेट हासिल किया. नीतीश का स्ट्राइक रेट 9 का रहा. वहीं उनकी इकॉनमी रेट 8.78 की रही है. 

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह 

स्विंग के जादूगर कहे जाने वाले अर्शदीप सिंह आखिरी मैच में आराम कर रहे थे. लेकिन पहले दोनों मैचों में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह ने 2 मैचों में सिर्फ 10.80 की बेहद शानदार औसत से 8 ओवरों में कुल 5 विकेट हासिल किए. अर्शदीप का स्ट्राइक रेट इस दौरान 9.60 का रहा. वहीं इकॉनमी रेट 6.75 का रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ