IND vs AFG: अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर क्या बोले श्रेयस अय्यर? सीरीज के बाद किया खुलासा

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम कर लिया. भारत की जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है.

श्रेयस अय्यर बात करते हुए/Image Source: ANI

श्रेयस अय्यर बात करते हुए/Image Source: ANI

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से 17 सितंबर के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों ही मुकाबले को एकतरफा अपने नाम कर लिया. आखिरी मैच 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 127 रनों से जीत लिया. भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 30 गेंदों में शतक पूरा किया था. सीरीज 3-0 से अपने नाम करने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

अय्यर ने मैच जीतने के बाद ब्रॉ़कास्टर से कहा “हम इस बात का इज्जत करते हैं कि अफगानिस्तान की टीम भारत आई है और उन्होंने सीरीज की मेजबानी की. उनका प्रदर्शन भी काबिले तारीफ रहा. सच कहूं तो, मुझे पता था कि आज हम बल्लेबाजी करेंगे. मेरी इब्राहिम जादरान से थोड़ी बात हुई थी और वह भी गेंदबाजी करना चाहता था. मुझे लग रहा था कि हम बल्लेबाजी करेंगे. आखिरी मैच में इतने सारे रन बनाना और स्कोरबोर्ड पर 220 रन खड़ा करना वाकई खास था.”

विज्ञापन

भारतीय टीम अब जापान के लिए रवाना होगी, 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एकमात्र टी-20 मुकाबला होगा. इसके बाद टीम इंडिया को एशियन गेम्स 2026 में भाग लेना है.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 34 गेंदों में 108 रनों की शानदार पारी खेली थी. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 30 गेंदों में शतक पूरा किया था और वह टी-20आई में फुल मेंबर देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के गेंदबाजों की क्लास लगा दी. अभिषेक के अलावा संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रन बनाए थे. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 20 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली थी. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 14.1 ओवर में 94 रनों पर सिमट गई. अफगान के लिए सबसे ज्यादा रन इब्राहिम जादरान ने बनाए. उन्होंने 16 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की. रेड्डी ने 4 ओवर में 25 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई ने 3.1 ओवर में 26 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए. भारत ने 127 रनों से मुकाबला जीत लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ