IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शतक जड़कर किया ‘शिवा सेलिब्रेशन’, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला दिल्ली में खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करके कमाल का प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक पारी खेली है.

Abhishek Sharma Celebration

Abhishek Sharma के योगा Celebration ने जीता फैंस का दिल (Pic Credit- PTI)

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज तीसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. जहां पर इब्राहिम जादरान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसे भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया. भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक ठोक दिया. इस ऐतिहासिक पारी को खेलने के बाद अभिषेक ने ‘शिवा सेलिब्रेशन’ किया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का ‘शिवा सेलिब्रेशन’ हुआ वायरल 

तीसरे टी-20 मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मात्र 30 गेंदों में ही शतक बना दिया. टी-20 इंटरनेशनल में ये किसी फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी का ये फास्टेस्ट शतक है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम था. उन्होंने 33 गेंदों में गांबिया के खिलाफ शतक जड़ा था. हालांकि अभिषेक ने अफगानिस्तान की बहुत अच्छी गेंदबाजी के खिलाफ ये किया है.

विज्ञापन

अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों में 108 रनों की बेहद धमाकेदार पारी खेली. 317.65 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. अभिषेक ने इस धमाकेदार पारी को खेलने के बाद मैदान पर ‘शिवा सेलिब्रेशन’ किया. शतक जड़ने के बाद वो मैदान पर योगा के मुद्रा में बैठे और उसके बाद उन्होंने ‘ओम नम: शिवाय’ मंत्र का जाप किया. उनके इस सेलिब्रेशन को देखकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी बहुत ज्यादा खुश हुए. टीम इंडिया के इस स्टार का सेलिब्रेशन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

टीम इंडिया ने किया धमाकेदार प्रदर्शन 

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी 35 गेंदों में 50 रन बनाए. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 20 गेंदों में 29 रन बनाए. हालांकि दोनों ओपनरों के बाद टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. जिसकी वजह से ही टीम इंडिया 250 रनों का आंकड़ा नहीं पार कर सकी. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए. अफगान टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट हासिल किया. अब्दुल्ला अहमदज़ई ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी करके 1 विकेट निकाला. 

विज्ञापन

जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने खबर लिखे जाने तक 12 ओवरों में 82 रन बनाकर 8 विकेट गंवा चुकी थी. अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर समय नहीं बिता सका. टीम इंडिया के लिए इस समय तक नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट हासिल किए. टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इस सीरीज में अफगान टीम के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन ही रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ