---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup 2023: एशिया कप में तीन बार हो सकता है भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें समीकरण

Asia Cup 2023: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 31 अगस्त से आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप से पहले आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से सभी की निगाहें भारत और […]

---विज्ञापन---

Asia Cup 2023: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 31 अगस्त से आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप से पहले आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच पर होगी। जिसका करोड़ों फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

भारत और पाकिस्तान का मैच किस तारीख को आयोजित होगा इसकी तारीख का तो ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन इसका इंतजार कर रहे फैंस को हम एक बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं। दरअसल एशिया कप के दौरान दर्शकों को एक नहीं बल्कि तीन बार दोनों देशों के बीच रोमांचक मुकाबले को देखने का आनंद प्राप्त हो सकता है।

---विज्ञापन---

भारत-पाकिस्तान ऐसे हो सकते हैं तीन बार आमने-सामने

दरअसल एशिया कप में सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी, इस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला ग्रुप स्टेज मे देखने को मिलेगा। दोनों के बीच यह मुकाबला तो आधिकारिक तौर पर तय है।

इसके अलावा ग्रूप स्टेज के बाद सुपर 4 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी टीमें टॉप-2 में रहने और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए एक दूसरे से मुकाबला खेलेगी, ऐसे में यहां भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबले देखने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

वहीं अगर, भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 के मुकाबले जीतने के बाद फाइनल में पहुंच गई, तो दोनों के बीच फाइनल के रूप में तीसरा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले फैंस को तीन बार भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का रोमांच देखने को मिल सकता है।

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 16, 2023 01:03 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola