IND vs ENG: पहले ही दिन टूट गया यशस्वी जायसवाल का बल्ला, इस गेंदबाज ने बैट का तोड़ दिया 'दम'

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। हालांकि बैटिंग के दौरान उनके पसंदीदा बल्ले ने साथ छोड़ दिया। इस मामले का वीडियो नीचे देखा जा सकता है।

Cricket News - 2025-07-23T233753.078
विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की और इंग्लिश गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। हालांकि यशस्वी जायसवाल का बल्ला बीच मैच में ही टूट गया। इसके बाद उन्हें दूसरे बैट से बल्लेबाजी करनी पड़ी। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

टूट गया यशस्वी जायसवाल का बल्ला

इस मैच में यशस्वी जायसवाल संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह अधिक आक्रामक नहीं थे। नौवें ओवर के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रीस वोक्स की गेंदबाजी से यशस्वी जायसवाल का बल्ला टूट गया। वह बैकफुट पर डिफेंस करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान गेंद स्टीकर पर लगी और बल्ला टूट गया। इसके बाद करुण नायर, यशस्वी के लिए दूसरा बैट लेकर मैदान पर पहुंचे। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि गेंद की स्पीड ज्यादा नहीं थी। वोक्स ने ये गेंद 126 KMPH की रफ्तार से फेंकी थी।

जायसवाल ने जमाया अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। हालांकि 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल 98 गेंदों में 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल के बाद जायसवाल ने लगभग 10 ओवर तक मोर्चा संभाला। इसके बाद वह भी 40.1 ओवर में 107 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए। जायसवाल ने 10 चौके के अलावा 1 छक्का जड़ा।

विज्ञापन

पहले दिन भारत को लगे 4 झटके

पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 83 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन है। जायसवाल और राहुल के अलावा साई सुदर्शन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 151 गेंदों में 61 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने 23 गेंदों में 12 रन जोड़े। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अच्छी लय में दिख रहे थे। हालांकि वह चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 48 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। क्रीज पर रवींद्र जडेजा 19 और शार्दुल ठाकुर 19 रनों पर नाबाद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ