WWE Stars Double Champions: WWE के लिए 2025 काफी रोमांचक रहा है. थोड़ी बहुत बुकिंग विवादों में रही, लेकिन बिजनेस के मामले में फायदा हुआ. कुछ नए स्टार्स को चैंपियन भी बनाया गया. लगभग सभी प्रीमियम लाइव इवेंट में नए चैंपियन मिले. कुछ ऐसे रेसलर्स भी हैं जिन्हें एक ही टाइम में दो चैंपियनशिप अपने पास रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. ट्रिपल एच ने इन्हें बड़ा पुश दिया. यहां हम उन आठ स्टार्स की बात करेंगे जो 2025 में डबल चैंपियन बने.
सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस के लिए 2025 बढ़िया रहा है. समस्लैम में उन्होंने सीएम पंक के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया और नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने. इसके बाद Crown Jewel में रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराकर क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप भी अपने नाम की. इसी के साथ वो डबल चैंपियन बने.
ये भी पढ़ें:-Triple H सावधान! 2026 में Brock Lesnar के साथ हुई ये 3 गलतियां तो WWE फैंस का जमकर फूटेगा गुस्सा
डॉमिनिक मिस्टीरियो
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने बतौर हील जबरदस्त काम किया. रेसलमेनिया 41 में उन्होंने फैटल 4वे मैच जीतकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. उनका टाइटल रन बढ़िया रहा. कुछ महीने पहले वो AAA मेगा चैंपियन भी बने. इस तरह उन्हें कंपनी में डबल चैंपियन बनने का सौभाग्य मिला. अभी भी ये दोनों चैंपियनशिप मिस्टीरियो के पास ही हैं.
जेसी जेन
जेसी जेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. जेन ने मई में NXT विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद जेन ने TNA में भी अपना दम दिखाया. जुलाई में Slammiversary इवेंट में जेन का मुकाबला माशा स्लामोविच के साथ NXT विमेंस चैंपियनशिप और TNA नॉकआउट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ. ये विनर टेक्स ऑल मैच था. जेसी ने ये मुकाबला जीतकर दोनों टाइटल अपने नाम किए और इस तरह वो डबल चैंपियन बन गईं.
सोल रूका
सोल रूका ने अप्रैल में विमेंस स्पीड चैंपियनशिप अपने नाम की थी. उन्होंने कैंडिस लेरे को मात दी थी. इसके बाद उन्होंने NXT Stand & Deliver इवेंट में सिक्स-विमेन लैडर मैच जीतकर NXT विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप हासिल की. इस तरह वो डबल चैंपियन बनने में सफल रहीं.
स्टेफनी वकेर
स्टेफनी वकेर के लिए 2025 यादगार रहा है. मौजूदा समय में वो विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं. NXT में उन्होंने शानदार काम किया था. वकेर ने Wrestlepalooza इवेंट में इयो स्काई को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. इसके बाद उन्होंने Crown Jewel में टिफनी स्ट्रेटन को हराकर विमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप अपने नाम की. इस तरह कंपनी में टिफनी डबल चैंपियन बन गईं.
लायरा वैल्किरिया
लायरा वैल्किरिया ने जनवरी में डकोटा काई को हराकर पहली बार विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. उनका टाइटल रन बढ़िया रहा. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 41 में बैकी लिंच के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. दोनों ने लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज को हराया था. लायरा के नाम भी 2025 में डबल चैंपियन बनने की उपलब्धि है.
ईथन पेज
ईथन पेज ने मई में रिकी सेंट्स को हराकर NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीती थी. उनकी बादशाहत अभी भी जारी है. नवंबर में पेज ने चेल्सी ग्रीन के साथ मिलकर AAA वर्ल्ड मिक्स्ड टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. पेज इसके जरिए डबल चैंपियन बन गए. अभी भी दोनों टाइटल उनके पास ही हैं.
चेल्सी ग्रीन
2025 में चेल्सी ग्रीन ने भी बढ़िया काम किया. उन्होंने विमेंस यूएस चैंपियनशिप शुरुआत में अपने नाम की. बाद में वो टाइटल को जेलिना वेगा के खिलाफ हार गईं. नवंबर में पहले ग्रीन ने ईथन पेज के साथ मिलकर AAA वर्ल्ड मिक्स्ड टैग टीम टाइटल जीता. इसके बाद उन्होंने जूलिया को हराकर दोबारा यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की. इस तरह वो अभी भी डबल चैंपियन बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें:-2026 में इन 2 WWE दिग्गजों को Gunther कर सकते हैं रिटायर, कंंपनी ने Raw में बड़े संकेत देकर चौंकाया
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines