Xavier Woods Big Announcement: WWE Raw के अगले एपिसोड पर फैंस की नजर टिकी हुई है। इस शो के लिए एक अनोखा ऐलान देखने को मिल गया है। WWE स्टार ने अपने बड़े मैच के बारे में फैंस को जानकारी दे दी है और यह भी बताया कि वो अपने दुश्मन से बेइज्जती का बदला लेंगे। इसके अलावा उन्होंने लगभग 16 लाख रूपये वसूलने के बारे में भी बात की।
Raw में हारे, तो पेंटा को देने होंगे करीब 16 लाख रूपये!
जेवियर वुड्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आ रहा है, जिसमें वो पेंटा के बारे में बात कर रहे हैं। वुड्स ने बताया कि पेंटा ने उनकी 12000 डॉलर्स की हैट को पूरी तरह से खराब कर दिया और अब वो पैसे वसूल करेंगे। वुड्स ने ऐलान किया कि एडम पीयर्स ने उन्हें पेंटा के खिलाफ Raw के अगले एपिसोड में मैच दे दिया है।
मैच के आयोजन में 6 दिन बचे हुए हैं और वुड्स हर दिन के 1000 डॉलर्स जोड़ रहे हैं। इसी वजह से 6 दिन बाद रेड ब्रांड के शो में वो पेंटा को हराएंगे और हैट बर्बाद करने के लिए पेंटा से कुल 18000 डॉलर्स (लगभग 16 लाख रूपये) वसूल करेंगे।
पेंटा को हराना नहीं है आसान
पेंटा ने जनवरी 2025 में अपना WWE डेब्यू किया था और इसके बाद से उनका प्रदर्शन एकदम तगड़ा रहा है। हर कोई पेंटा को बेहद पसंद करता है और इन-रिंग एक्शन के मामले में वो बेहतरीन हैं। उन्हें रिंग में हराना आसान नहीं है और अब तक वो कई सारे बड़े रेसलर्स को पराजित कर चुके हैं। पेंटा और जेवियर वुड्स का मैच भले ही मनोरंजक रह सकता है लेकिन पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन के लिए लूचाडोर रेसलर को हराना आसान नहीं होगा।
पेंटा के इस मुकाबले को जीतने के चांस बहुत ज्यादा हैं। अगर उनकी जीत हुई, तो फिर वुड्स शायद ही अपनी हैट के पैसे वसूल कर पाएंगे। इसी वजह से उन्हें Raw में किसी भी हालत में मैच जीतना होगा। इसके लिए वो अपने साथी कोफी किंग्सटन की मदद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- दो बार मुंह की खाई! फिर भी WWE में वापस जाना चाहते हैं फेमस सुपरस्टार, कहा – ‘रेसलिंग कभी नहीं छोडूंगा’
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines