Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE Survivor Series 2025 के लिए John Cena के विरोधी के नाम का खुलासा, इस टाइटल को जीतकर ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का सुनहरा मौका

WWE Crown Jewel 2025 में जॉन सीना का मैच एजे स्टाइल्स के साथ होने वाला है. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में इस बात की चर्चा है कि Survivor Series 2025 में उनका मुकाबला किसके साथ होगा. एक रिपोर्ट में इसे लेकर जबरदस्त खबर सामने आ रही है. सीना संभावित तौर पर चैंपियनशिप मैच लड़ने वाले हैं.

Author
Written By: News24 हिंदी Oct 11, 2025 08:40
जॉन सीना

John Cena: WWE Crown Jewel 2025 में जॉन सीना का मैच एजे स्टाइल्स के साथ होने वाला है. 2018 के बाद पहली बार दोनों की सिंगल्स मैच में टक्कर होगी. सीना का रिटायरमेंट टूर जल्द ही खत्म होने वाला है. 13 दिसंबर को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. कुछ ही तारीखें उनकी बच गई हैं. फैंस भी भावुक हो रहे हैं. Survivor Series 2025 का हिस्सा भी सीना बनने वाले हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि साल के अंतिम सबसे बड़े शो में उनका मुकाबला किसके साथ होगा. रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ा खुलासा हो गया है.

WWE Survivor Series 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?

एजे स्टाइल्स के साथ अपने मैच के बाद जॉन सीना 10 नवंबर को बॉस्टन में Raw के एपिसोड और 17 नवंबर को मैडिसन स्क्वायर गार्डन के एपिसोड में दिखाई देंगे. इसके बाद उनकी Survivor Series में एंट्री होगी. दिसंबर में होने वाले Saturday Night’s Main Event में वह अपने करियर का अंत कर देंगे. सीना बहुत बड़े स्टार हैं. जैसे-जैसे उनका रिटायरमेंट टूर की अंतिम तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे फैंस भावुक होते जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र के अनुसार Survivor Series 2025 में जॉन सीना इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए डॉमिनिक मिस्टीरियो को चुनौती देंगे. आपको बता दें यह एकमात्र WWE चैंपियनशिप है जिसे सीना ने कभी नहीं जीता है. अगर सीना इसे हासिल करते हैं तो फिर वह ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन जाएंगे. सीना अपने करियर में 17 बार वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं. वैसे सीना और डॉमिनिक के बीच मैच की बातें पिछले कुछ महीनों से चल रही हैं. मिस्टीरियो अब खुद को बड़े स्टार के रूप में स्थापित कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 10 अक्टूबर, 2025: फेमस स्टार के ऊपर लगाई गई आग, दिग्गज ने वापसी कर फैंस का जीता दिल

क्या WWE Crown Jewel 2025 में जॉन सीना को मिलेगी जीत?

Crown Jewel 2025 का आयोजन पहली बार पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है. इससे पहले हमेशा इसे सऊदी अरब में कराया जाता था. हाल ही में हुए Wrestlepalooza में सीना को ब्रॉक लैसनर ने बुरी तरह हराया था. लैसनर ने सीना को कुल सात एफ-5 लगाए थे. अब सीना को उनके रिटायरमेंट टूर में लगातार दो बुरी हार के लिए शायद बुक नहीं किया जाएगा. इस लिहाज से देखा जाए तो Crown Jewel 2025 में स्टाइल्स के खिलाफ सीना को जीत मिल सकती है. वैसे स्टाइल्स कह चुके हैं कि वह सीना को हराकर रहेंगे.

ये भी पढ़ें:-WWE Crown Jewel 2025 से पहले 48 साल के दिग्गज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 27 साल के करियर का होगा अंत!

First published on: Oct 11, 2025 08:40 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.