हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

47 साल के WWE रेसलर ने The Undertaker की उड़ाई धज्जियां, डरपोक कहकर हमेशा दूर भागने का लगाया आरोप

द अंडरटेकर का रेसलिंग करियर धमाकेदार रहा है. WWE को टॉप लेवल पर ले जाने में उनका खास योगदान रहा. अब एक फेमस स्टार ने उन्हें लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.

विज्ञापन
WWE

The Undertaker: WWE में अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है. तीन दशक तक उन्होंने फैंस का अलग-अलग किरदार में मनोरंजन किया. उनके द्वारा किए गए कारनामों को भूल पाना किसी के लिए भी मुश्किल है. कुछ साल पहले टेकर ने रेसलिंग को अलविदा कह दिया था. WWE ने इसके बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया. टेकर ने अपने करियर में कई दिग्गजों का सामना किया. अब एक मौजूदा स्टार ने उन्हें लेकर बड़ा दावा किया है. 47 साल के रेसलर का कहना है कि टेकर अपने करियर में हमेशा उनसे डरते रहे हैं.

द अंडरटेकर को लेकर आया बयान

WWE में शेमस अपना जलवा दिखा चुके हैं. 2009 में उन्होंने डेब्यू किया था और आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. शेमस अपने Celtic Warrior Workouts पॉडकास्ट के होस्ट भी हैं. वह WWE स्टार्स को उनके रूटीन वर्कआउट को दिखाने के लिए बुलाते रहते हैं. इनके बीच करियर को लेकर बातचीत भी होती है. हाल ही में Chris Van Vliet पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर शेमस आए. वहां पर उनके फेवरेट गेस्ट के बारे में पूछा गया. उन्होंने कुछ बड़े नाम बताए और कहा कि अंडरटेकर शायद नहीं आएंगे.

शेमस ने कहा,”जाहिर सी बात है कि मैं रोमन रेंस, द रॉक और स्टोन कोल्ड को बुलाना चाहूंगा. स्टोन कोल्ड आने वाले थे लेकिन घुटने की सर्जरी के कारण उनका आना रद्द हो गया. अब मैं कुछ दिग्गजों को भी लाना चाहता हूं. मैं स्टिंग और द अंडरटेकर को लाना चाहूंगा. टेकर मुझसे दूर भागते हैं. वह अपने करियर में मुझसे डरते रहे हैं. शायद इस कारण से वह नहीं आएंगे”.

विज्ञापन

WWE में कैसा रहा शेमस का करियर?

शेमस का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. WWE में वह कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं. शेमस ने WWE में अभी तक चार बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की है. इसके अलावा तीन बार यूएस चैंपियनशिप और पांच पार टैग टीम टाइटल भी शेमस ने जीता है. दिग्गज ने King of the Ring, Royal Rumble और Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट भी अपने नाम किया है. शेमस अपने करियर के अंतिम दौर में चल रहे हैं. बहुत जल्द वह रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-‘Roman Reigns को बुरी तरह पीटता’- विवादास्पद रेसलर का WWE के किंग को लेकर दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola