हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में आया 6 फुट 2 इंच के खूंखार रेसलर का तूफान, वापसी कर फेमस स्टार के टाइटल रन का कराया अंत

WWE SmakDown के एपिसोड में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला. खूंखार ने वापसी कर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में दखलअंदाजी की. उनकी वजह से कोडी रोड्स को अपना टाइटल गंवाना पड़ा.

विज्ञापन
WWE स्टार ने की धमाकेदार वापसी

Jacob Fatu: WWE SmakDown का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. जेकब फाटू ने तगड़ी वापसी की. अक्टूबर 2025 में उनके ऊपर बैकस्टेज हमला किया गया था. ड्रू मैकइंटायर के साथ उनका मैच होने वाला था. 2026 की शुरुआत में फाटू ने वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. सबसे बड़ी बात है कि उनकी वजह से कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हार गए. फाटू ने मैकइंटायर पर भी हमला किया, लेकिन ये चीज उनके लिए फायदेमंद साबित हुई.

WWE SmakDown में जेकब फाटू का बड़ा कारनामा

WWE SmakDown में कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच 3 Stages of Hell मैच जीता. पहले रेगुलर रेसलिंग मैच में मैकइंटायर ने जीत दर्ज की. दूसरे स्टेज में फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच में रोड्स ने अपना जलवा दिखाया. तीसरे स्टेज में हुए स्टील केज मैच में काफी बवाल हुआ. कोडी और मैकइंटायर ने एक-दूसरे पर खूब हमला किया.

मुकाबले का अंत काफी चौंकाने वाला रहा. मैकइंटायर केज के दरवाजे से निकल रहे थे, लेकिन अचानक वहां पर जेकब फाटू आ गए. फाटू ने रेफरी को धक्का देकर गिरा दिया. उन्होंने रिंग में जाकर मैकइंटायर के ऊपर किक की बरसात की. कोडी वहां पर आए. फाटू ने रोड्स के ऊपर भी हमला कर दिया. इसका फायदा मैकइंटायर ने उठाया. वो चुपचाप दरवाजे से बाहर निकल गए. इस तरह उन्होंने टाइटल अपने नाम कर लिया. फाटू की वजह से कोडी के 159 दिनों के टाइटल रन का अंत हो गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में Cody Rhodes की 159 दिन बाद बादशाहत खत्म, 40 साल के रेसलर ने टाइटल जीतकर रचा इतिहास

जेकब फाटू और कोडी रोड्स की शुरू हो सकती है दुश्मनी

जेकब फाटू न अक्टूबर 2025 में ही कह दिया था कि वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. उन्होंने इस बार वापसी कर ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स दोनों पर हमला किया. खासतौर पर फाटू की वजह से कोडी को तगड़ा नुकसान हुआ. उन्हें अपना टाइटल गंवाना पड़ा. अब ऐसा लगता है कि कोडी और फाटू के बीच तगड़ी दुश्मनी देखने को मिलेगी. इनके बीच आगे जाकर तगड़ा मैच हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Cody Rhodes को हराकर क्यों Drew McIntyre बने नए WWE वर्ल्ड चैंपियन? ये 3 कारण हो सकते हैं वजह!


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola