हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE SummerSlam 2025 नाइट-1 और नाइट-2 में होने वाले मैचों की लिस्ट, जानिए Roman Reigns का कब होगा मैच

WWE SummerSlam 2025 पहली बार दो दिन का होने जा रहा है. बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिलेंगे. आइए आपको बताते हैं कि किस दिन कौन-कौन से मुकाबले होंगे.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE SummerSlam 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. यह ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम से प्रसारित होगा. Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स इसमें हिस्सा लेंगे. WWE द्वारा 12 मैच बुक किए जा चुके हैं. रोमन रेंस, जॉन सीना, सीएम पंक और कोडी रोड्स जैसे दिग्गजों के मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. इसके अलावा विमेंस डिवीजन का भी जलवा देखने को मिलेगा.

शो में कुछ चैंपियनशिप मुकाबले होने वाले हैं. हर साल की तरह इस बार भी नए चैंपियन मिल सकते हैं. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने बड़े सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. किसी स्टार की धमाकेदार वापसी भी हो सकती है. जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच होगा. WrestleMania 41 में सीना ने कोडी को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. रोमन रेंस भी एक्शन में होंगे. जे उसो के साथ मिलकर वह ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का सामना करने वाले हैं. सीएम पंक की टक्कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए गुंथर के साथ होगी. पंक नए चैंपियन बन सकते हैं. खैर अब ऑफिशियल तौर पर बता दिया गया है कि नाइट-1 और नाइट-2 में कौन-कौन से मुकाबले होंगे.

 WWE SummerSlam 2025 नाइट-1 में कौन-कौन से मैच होंगे?

  • टिफनी स्ट्रेटन vs जेड कार्गिल (विमेंस चैंपियनशिप मैच)
  • रैंडी ऑर्टन, जेली रोल vs ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल (टैग टीम मैच)
  • गुंथर vs सीएम पंक (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)
  • रॉक्सन परेज, राकेल रॉड्रिगेज vs शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)
  • रोमन रेंस, जे उसो vs ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड (टैग टीम मैच)
  • कैरियन क्रॉस vs सैमी ज़ेन (सिंगल्स मैच)

 WWE SummerSlam 2025 नाइट-2 में कौन-कौन से मैच होंगे?

  • जॉन सीना vs कोडी रोड्स (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए स्ट्रीट मैच)
  • इयो स्काई vs रिया रिप्ली vs नेओमी (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)
  • बैकी लिंच vs लायरा वैल्किरिया (विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
  • सोलो सिकोआ vs जेकब फाटू (यूएस चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच)
  • एजे स्टाइल्स vs डॉमिनिक मिस्टीरियो (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
  • वायट सिक्स vs DIY vs फ्रेक्जिओम vs एंड्राडे-फीनिक्स vs स्ट्रीट प्राफिट्स vs मोटर सिटी मशीन गन्स (WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए TLC मैच)

ये भी पढ़ें:-WWE ने SummerSlam 2025 में होने वाले खतरनाक मैच में जोड़ी नई शर्त, दांव पर लगेगा आत्मसम्मान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola