Solo Sikoa: अगस्त, 2025 में रोमन रेंस और पॉल हेमन साथ आए थे. दोनों ने ब्लडलाइन का निर्माण किया. बाद में जे उसो, जिमी उसो, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन इसमें शामिल हुए. पिछले साल सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई, जिसमें टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू ने एंट्री की. सिकोआ ने अब अपना नया MFT ग्रुप बना लिया है. इस साल की शुरुआत में Raw Netflix डेब्यू एपिसोड हुआ था. वहां पर रेंस ने सिकोआ को हराकर उला फाला हासिल की. कई लोगों को लगता है कि तब से ब्लडलाइन स्टोरी खत्म हो गई है लेकिन ऐसा नहीं है. सोलो सिकोआ ने इस पर अब बड़ा बयान दिया है.
WWE यूएस चैंपियन सोलो सिकोआ ने क्या कहा?
WrestleZone को हाल ही में पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर सिकोआ से ब्लडलाइन स्टोरी को लेकर सवाल पूछा गया. सिकोआ ने कहा,”मुझे लगता है कि यह बस फैंस को अंदाजा लगाने के लिए छोड़ दिया गया है. सभी को लगा था कि ब्लडलाइन की कहानी खत्म हो गई है. मैं और रोमन रेंस लड़े थे तब सभी को लगा कि स्टोरी खत्म हो गई है लेकिन हम तो बस शुरुआत ही कर रहे थे. मेरा तो अभी खत्म नहीं हुआ है और ना ही इसके करीब हूं. द ब्लडलाइन कहानी अभी भी तीसरी पारी के निचले स्तर पर है”
सोलो ने आगे कहा,”अभी बहुत कुछ आना बाकी है. मुझे अब भी लगता है कि इसका मतलब दोनों पक्षों के लिए भी है, पॉल हेमन और रोमन रेंस के साथ और उनके साथ जो कुछ हुआ, और हमारे लिए भी. अभी तो तीसरी पारी है और हम तो बस शुरुआत कर रहे हैं”.
Solo Sikoa says The Bloodline story is still in its 3rd inning:
“There’s still plenty more to come. I still think that means for both sides too, with [Heyman] and Roman and what they got going on, and us too — But it’s the third inning. We’re just getting started.”
(via… pic.twitter.com/n4Lns0Cn6L---विज्ञापन---— Wrestle Ops (@WrestleOps) August 9, 2025
WWE SummerSlam 2025 में सोलो सिकोआ को मिली सफलता
हाल ही में हुए WWE SummerSlam 2025 में सोलो सिकोआ ने जेकब फाटू के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच धमाकेदार स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. मैच में फाटू का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. मुकाबले में सिकोआ के साथियों ने भी दखलअंदाजी की. उनसे निपटने के लिए फाटू आए. अंत में टाला टोंगा की वजह से फाटू को मैच में हार का सामना करना पड़ा. सिकोआ ने अपने टाइटल को रिटेन कर बड़ी सफलता हासिल की.
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam में रोते हुए Cody Rhodes के कान में John Cena ने क्या कहा? दिग्गज का आया बयान










