News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
John Cena: WWE SummerSlam 2025 नाइट-2 में जॉन सीना को बड़ा झटका लगा. उन्होंने मेन इवेंट में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया. अंत में कोडी ने मैच जीतकर सीना के 105 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. मुकाबले के बाद काफी भावुक पल देखने को मिला. सीना ने टाइटल उठाकर खुद कोडी को दिया. दोनों एक-दूसरे के गले लगे. रोड्स तो रोने लग गए थे. खैर इस दौरान दोनों ने कुछ शब्द भी आदान-प्रदान किए. खासतौर पर सीना ने रोड्स से काफी कुछ कहा. इसका खुलासा अब सीना ने एक इंटरव्यू में कर दिया है.
जॉन सीन ने हाल ही में Adam Apple से बात की. उन्होंने SummerSlam 2025 में अपनी भावनाओं के बारे में बताया. वहां पर सीना से कोडी रोड्स के साथ हुई बातचीत के बारे में भी सवाल पूछा गया. सीना ने यह बात अपने और रोड्स तक ही सीमित रखने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा, “अगर दुनिया को इस बारे में पता चल भी गया तो भी उन्हें मुझसे पता नहीं चलेगा. क्योंकि यह मेरे और उनके बीच की बात है”. सीना ने पूरी बात बताने से मना कर दिया लेकिन कोडी ने उनसे सभी चीजों के लिए धन्यवाद जरूर कहा था.
Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को होने वाला है. वहां पर जॉन सीना का भी एक्शन देखने को मिलेगा. सीना का मैच लोगन पॉल के साथ बुक किया गया है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत सीना ने की. उनके सैगमेंट में पॉल ने दखलअंदाजी की. पॉल ने सीना की बेइज्जती करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. सीना ने लोगन का ही मजाक उड़ा दिया. लोगन ने फिर सीना को मुकाबले के लिए चुनौती पेश की. सैगमेंट के अंत में सीना ने उनकी चुनौती को स्वीकार की. WWE ने भी दोनों के बीच मैच को ऑफिशियल कर दिया. फैंस को इस बार तगड़ा मैच देखने को मिलने वाला है. इससे पहले पॉल और सीना टैग टीम में भी साथ काम कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-Brock Lesnar के ऊपर मेहरबान WWE, घर पर बैठकर भी कमाए करोड़ों रुपए, कॉन्ट्रैक्ट का हुआ खुलासा
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।