---विज्ञापन---

WWE

WWE WrestleMania 42 के लिए Roman Reigns और CM Punk के संभावित विरोधी का खुलासा, ट्राइबल चीफ बने सकते हैं नए चैंपियन

WWE Survivor Series 2025 खत्म होने के बाद WrestleMania 42 को लेकर अफवाहें सामने आने लग गई हैं. रोमन रेंस और सीएम पंक के विरोधी का नाम भी एक रिपोर्ट में लगभग तय कर दिया गया है.

Author Written By: Pankaj Joshi Updated: Dec 1, 2025 09:59
WWE WrestleMania 42

Roman Reigns And CM Punk: WWE Survivor Series 2025 खत्म हो गया है. इसके मेन इवेंट में मेंस वॉरगेम्स मैच हुआ. रोमन रेंस, कोडी रोड्स, सीएम पंक और द उसोज़ की टक्कर द विज़न ग्रुप से हुई. रोमन और उनके साथियों को हार का सामना करना पड़ा. मैच खत्म होने के बाद रेंस ने पंक से हाथ मिलाया. इस दौरान कोडी और रेंस के बीच थोड़ा तनाव देखने को मिला. यहां से अब WWE WrestleMania 42 में होने वाले कुछ संभावित मैच भी सामने आ गए हैं. एक रिपोर्ट में रोमन और पंक के विरोधी का नाम दिया गया है.

WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस और सीएम पंक का मैच?

WWE का WrestleMania इवेंट साल का सबसे बड़ा होता है. हर साल इसमें तगड़े मुकाबले बुक किया जाते हैं. कंपनी के टॉप स्टार्स के मैचों पर सभी की नजरें होती हैं. रेंस को WrestleMania का किंग कहा जाता है क्योंकि वह 10 मेन इवेंट कर चुके हैं. Survivor Series 2025 के बाद रोमन ने कोडी से कहा कि यह आखिरी बार था जब उन्होंने एक साथ टीम बनाई थी. रेंस की बात पर रोड्स ने सिर हिलाकर सहमति जताई. Bodyslam.net के कोरी हेज ने WrestleMania 42 की तैयारी का खुलासा किया है. कोरी के अनुसार मेगा इवेंट में सीएम पंक का मैच ब्रॉन ब्रेकर और रोमन रेंस का मैच कोडी रोड्स के साथ मौजूदा समय में शेड्यूल किया गया है. आपको बता दें मेंस वॉरगेम्स मैच में ब्रेकर ने ही पंक को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena के आखिरी मैच को लेकर Triple H की पत्नी का ब्लॉकबस्टर ऐलान, जानकर फैंस हो जाएंगे खुश

---विज्ञापन---

Survivor Series 2025 के बाद ट्रिपल एच ने क्या कहा?

Survivor Series 2025 के बाद पोस्ट शो में ट्रिपल एच से रोमन रेंस के फ्यूचर को लेकर सवाल पूछा गया था. द गेम ने ट्राइबल चीफ को लेकर कहा,”जब आपके पास रोमन रेंस जैसा स्टार हो, जब आप उनके बारे में बात करते हैं, तो वह वर्ल्ड टाइटल से भी आगे निकल जाता है. वह रॉयल रंबल और एलिमिनेशन चैंबर से भी आगे निकल जाता है. क्या रोमन को क्वालिफाई करने की जरूरत है. यह एक ऐसा फैसला है जो हमें WWE में बहुत जल्द लेना होगा. मुझे लगता है कि इनमें से कोई एक, सीएम पंक या कोडी रोड्स, रोमन से टक्कर लेने की राह पर हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है”.

ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 के बाद Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? Roman Reigns के भाई का सेमीफाइनल मैच

First published on: Dec 01, 2025 09:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.