हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE दिग्गज Roman Reigns के कलेक्शन में शामिल 45 लाख की चमचमाती सुनहरी घड़ी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो
WWE
WWE दिग्गज Roman Reigns के कलेक्शन में शामिल 45 लाख की चमचमाती सुनहरी घड़ी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो
WWE में रोमन रेंस अपने खास लुक और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. उनके पास घड़ियों का जबरदस्त कलेक्शन है. रेंस ने इस बार इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नई घड़ी के साथ दिख रहे हैं.
Roman Reigns: रोमन रेंस का WWE में बहुत बड़ा नाम है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने जबरदस्त काम किया है. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है. रेंस का लुक सभी को पसंद आता है. रेंस रिंग में हर बार अलग तरह के कपड़ों में नज़र आते हैं. आप सभी जानते हैं कि उन्हें जूतों और घड़ियों का बहुत शौक है. इन चीजों का उनके पास तगड़ा कलेक्शन है. रेंस ने एक बार फिर नई घड़ी अपने लिए खरीदी है. उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इसके बारे में बताया है.
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने कौन सी घड़ी खरीदी?
रोमन रेंस ने अपने कलेक्शन में नई लग्जरी घड़ी इस बार शामिल की है. रेंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी 18 कैरेट सोने की ओमगा स्पीडमास्टर मूनशाइन गोल्ड घड़ी दिखाई दे रही है. ये घड़ी बहुत ही अलग है. इसमें काले रंग का डायल और चांदी के रंग के सब-डायल हैं. इसे कई बार रिवर्स पांडा डिजाइन कहा जाता है. रेंस की ये घड़ी स्पीडमास्टर लाइनअप की सबसे महंगी घड़ियों में से एक है. इसकी कीमत 49,300 डॉलर (करीब 45 लाख) है.
WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच
WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. वहां पर रोमन रेंस भी एक्शन में दिखाई देंगे. वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक का सामना करेंगे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता और इसके बाद उन्होंने पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना. दोनों की राइवलरी मौजूदा समय में जबरदस्त चल रही है. Raw के एपिसोड में खूब जुबानी जंग देखने को मिली. पंक को पर्सनल हो गए हैं. उन्होंने कहा है कि वो रेंस को उनके दिवंगत पिता के बगल में दफन करेंगे.